फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ipl 10: live match no 55 rising pune supergiant vs kings xi punjab in pune

RPSvsKXIP: धमाकेदार अंदाज में प्लेऑफ में पहुंची पुणे, पंजाब को 9 विकेट से दी मात

Sun, 14 May 2017 07:59 PM IST
amarujala.com, Presented By: अकरम
amarujala.com, Presented By: अकरम Updated Sun, 14 May 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Ipl 10: live match no 55 rising pune supergiant vs kings xi punjab in pune
राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने धमाकेदार अंदाज में किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। प्लेऑफ में पुणे का मुकाबला मुंबई से होगा।
विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा जीत के लिए दिए 74 रन के लक्ष्य को पुणे ने सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब पूरे मैच में खराब शुरुआत से उबर नहीं पाई और पूरी टीम 73 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। पंजाब को 73 रन पर ढेर करने में पुणे की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका मैन ऑफ दी मैच जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर ने निभाई। उनादकट ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए इसमें 1 ओवर उन्होंने मेडिन भी फेंका। वहीं, ठाकुर ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इस अहम मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी न तो बल्ले से न ही  गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर पाए।
विज्ञापन

 
पुणे की ओर से पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने की। पुणे को अच्छी शुरुआत देने वाले राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। त्रिपाठी ने 20 गेंदों 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। त्रिपाठी और रहाणे के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। रहाणे अंत तक टिके रहे और उन्होंने 34 गेंदों में 34 रन बनाए। अपनी पारी में रहाणे ने 1 चौका और 1 छ्क्का लगाया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 15 रन बनाकर रहाणे का बखूबी साथ निभाया। रहाणे और स्मिथ ने मिलकर 37 रन जोड़े। यह मैच जीतने के बाद पुणे के 14 मैचों में कुल 18 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, पंजाब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पंजाब की ओर से पारी की शुरुआत करने मार्टिन गुप्टिल और रिद्धिमान साहा आए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गुप्टिल बिना खाता खोले आउट हो गए। गुप्टिल उनादकट की गेंद पर मनोज तिवारी को कैच दे बैठे। इसके बाद शॉन मार्श उतरे लेकिन वह भी 10 रन ही बना सके और स्मिथ को कैच देकर वापस लौट गए।

लगातार गिर रहे विकेटों से चिंतित पंजाब को इयोन मॉर्गन से काफी उम्मीदें थी लेकिन मॉर्गेन भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए। मॉर्गन चार गेंदों में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल तेवतिया से टीम को एक बड़ी साझेदारी कई उम्मीद थी। पर तवेतिया भी जल्द आउट हो गए। वह सिर्फ 4 रन पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनादकट को कैच थमा बैठे। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर कप्तान ग्लेन मैक्सवेल भी टीम को मजबूती देने में नाकाम रहे और शून्य पर आउट हो गए। विकेटों की झड़ी के बीच ओपनिंग करने उतरे साहा 10वें ओवर तक संभलकर खेलते रहे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। साहा क्रिस्टियन का शिकार हो गए, उन्होंने 17 गेंदें खेलीं और सिर्फ 13 रन ही बना सके।


पंजाब पारी की खराब शुरुआत से पूरे मैच के दौरान उबरने में नाकाम रही। एक अदद बड़ी साझेदारी को तरस रही पंजाब की आधी टीम छठे ओवर तक पेवेलियन लौट गई। एक समय लग रहा था निचले क्रम के बल्लेबाज पंजाब के लिए तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। लेकिन स्वप्निल सिंह धैर्यपूर्वक 17 गेंद खेलकर 10 रन ही बना पाए। बड़ा शॉट मारने के चक्कर में स्वप्निल विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे। आखिर में बल्लेबाजी करने आए इशांत शर्मा और मोहित शर्मा भी जल्दबाजी में दिखे। मोहित 6 और ईशांत 1 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 15.5 ओवर में ढेर हो गई। पंजाब सिर्फ 73 रन ही जुटा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed