{"_id":"57e132bc4f1c1b981aa829b8","slug":"inzamam-ul-haq-feels-shahid-afridi-deserved-a-farewell-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी को मिला इंजमाम का साथ, 'पूरी होनी चाहिए उनकी ख्वाहिश'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफरीदी को मिला इंजमाम का साथ, 'पूरी होनी चाहिए उनकी ख्वाहिश'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने कुछ दिन पहले अपनी एक ख्वाहिश जाहिर की थी जिसका पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक ने अब समर्थन किया है।
विज्ञापन
पाक टीम के पूर्व कप्तान रहे इंजमाम का मानना है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदाई मैच के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि दो दशक तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले अफरीदी को विदाई मैच खेलने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में चर्चा में रहने वाले अफरीदी ने 23.57 की औसत से 8000 रन बनाए हैं। हालांकि करियर के उत्तरार्द्ध में उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 395 विकेट झटक लिए।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान और अब टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम ने कहा, "मेरा मानना है कि शाहिद अफरीदी विदाई मैच के हकदार हैं ताकि वह उस मैच में क्रिकेट से संन्यास की औपचारिक घोषणा कर सकें।" अफरीदी को वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज में 16वें खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया ताकि वह संन्यास की घोषणा कर सकें।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 120 टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व कप्तान इंजमाम ने साथ ही माना कि पाकिस्तान क्रिकेट में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। कुछ महीनों के भीतर कुछ नहीं बदला जा सकता। इसके लिए थोड़ा समय लगेगा।
बड़े खिलाड़ियों को सम्मान नहीं मिलने पर जताई थी निराशा
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि हमारे देश में सीनियर खिलाड़ियों को सम्मानजनक विदाई नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा था, "पीसीबी को इस विषय में ध्यान देना चाहिए कि बड़े खिलाड़ियों ने टीम के लिए क्या किया है और उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी जानी चाहिए।"
अफरीदी का मानना था कि यह हमारे कल्चर में नहीं रहा है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वो अच्छे प्रदर्शन के साथ खेल को अलविदा कहे। जिन खिलाड़ियों ने बड़े मौके पर देश की लाज बचाई, उन्हें इज्जत के साथ संन्यास लेने का अधिकार है।
1996 में केन्या के खिलाफ वनडे मैच से डेब्यू करने वाले अफरीदी ने अपने करियर में कई दफा उतार-चढ़ाव देखा है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 523 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वालों की सूची में वह छठे नंबर पर आते हैं।
अफरीदी ने कहा, “मैंने इंजी भाई (वर्तमान में पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर इंजमान-उल-हक) से बात की, जो मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने मुझे वही बताया जो मेरे और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहतर होगा।”