फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Inzamam-ul-Haq awarded 10 million cash reward; controversy erupts in Pakistan cricket

इंजमाम को मिला 1 करो़ड़ का ईनाम, पाकिस्तान में मच गया बवाल

Fri, 07 Jul 2017 01:20 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Fri, 07 Jul 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
Inzamam-ul-Haq awarded 10 million cash reward; controversy erupts in Pakistan cricket
इंजमाम उल हक - फोटो : Wikipedia
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एक और नए विवाद में फंसता नजर आ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी की खिताबी जीत में पीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को 1 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद से पाक टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम पीसीबी पर बिफर गए।
विज्ञापन


पीटीआई से बातचीत के दौरान कासिम ने कहा, "मुख्य चयनकर्ता को इतनी ज्यादा रकम देने का कोई मतलब नहीं है। मुख्य कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को 50 लाख रुपये (प्रत्येक) मिले हैं, तो फिर चयनकर्ता को इतनी बड़ी रकम क्यों। साथ ही अन्य चयनकर्ताओं और मुख्य चयनकर्ता में इनता भेदभाव क्यों।"
विज्ञापन


इंजमाम उल हक के अलावा पाकिस्तान टीम चयन समिति में तौसीफ अहमद, वसीम हैदर, वजहतुल्लाह वस्ती शामिल हैं, जिन्हें सिर्फ 10 लाख रुपये का ईनाम दिय गया था। इस्लामाबाद में हुआ यह समारोह प्रधानमंत्री ने आयोजित किया था। कासिम के अलावा पाक टीम के पूर्व मुख्य कोच और चयनकर्ता मोहसीन खान भी भड़के हुए हैं। खान का कहना है कि इंजमाम टीम के साथ गए नहीं और उनकी भूमिका इतनी भी बड़ी नहीं। ऐसे में उन्हें इतनी बड़ी रकम क्यों दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed