फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   intresting fight between n srinivasan and sharad panwar for bcci president election.

बीसीसीआई से निलंबित अध्यक्ष श्रीनिवासन की मुश्किलें बढ़ी

Thu, 05 Feb 2015 04:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Feb 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
intresting fight between n srinivasan and sharad panwar for bcci president election.

बीसीसीआई से निलंबित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। खबरें है कि उन्होंने जेठली से चुनाव में सहयोग की अपील की है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेठली दिल्ली जिला ‌क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी है।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को शरद पवार की अगुआई में उनके सभी नजदीकी एकत्र होने जा रहे हैं। इसके बाद ही श्रीनिवासन खेमा अब डमी अध्यक्ष को उतारने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष शिवलाल यादव और सचिव संजय पटेल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। यादव पर हैदराबाद एसोसिएशन में कई गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि जेटली की सलाह के बावजूद श्रीनिवासन अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई मौका छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

हद तो तब है कि सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के टीम ऑफिशियल और सह मालिक गुरुनाथ मैयप्पन और राज कुंद्रा को सट्टेबाजी में संलिप्त बताया है। बावजूद इसके आईपीएल के लिए 16 फरवरी को बंगलूरू में बोली रख दी गई है। जबकि इन दोनों टीमों के भविष्य पर फैसला जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी को करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हो सकता है पंवार के नाम की घोषणा

intresting fight between n srinivasan and sharad panwar for bcci president election.

सूत्रों की मानें तो शुक्रवार तक शरद पवार की बोर्ड अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारी की घोषणा की जा सकती है। उधर, आठ फरवरी को होने वाली वर्किंग कमेटी से पहले ही श्रीनिवासन अपने खास लोगों से एक दिन पहले सात फरवरी को मंत्रणा करेंगे।

छनकर आई खबरों के अनुसार शरद पवार गुट के हौसले बुलंद कर दिए हैं। पवार गुट की अगुवाई कर रहे पूर्व बोर्ड अध्यक्ष शशांक मनोहर और पूर्व ट्रेजरार अजय शिर्के ने बुधवार को मुंबई में अपने करीबियों के साथ रणनीति बनाई।

वहीं पवार गुट ने बोर्ड की आठ फरवरी को बुलाई गई वर्किंग कमेटी की बैठक का भी विरोध किया है। गुट का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बोर्ड की वर्किंग कमेटी बुलाने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed