फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   International Cricket Council CEO Geoff Allardice has decided to step down just weeks before Champions Trophy

ICC: ज्योफ एलार्डिस ने आईसीसी का सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लिया फैसला

Tue, 28 Jan 2025 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jan 2025 10:56 PM IST
सार

एलार्डिस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 2012 में आईसीसी में क्रिकेट महाप्रबंधक के तौर पर जुड़े थे। इस 57 साल के खेल प्रशासक को आठ महीने तक कार्यवाहक सीईओ के रूप में कार्य करने के बाद नवंबर 2021 में सीईओ नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
International Cricket Council CEO Geoff Allardice has decided to step down just weeks before Champions Trophy
ज्योफ एलार्डिस - फोटो : X

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले महीने से होना है, लेकिन इससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस ने आईसीसी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। एलार्डिस ने यह फैसला चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से ठीक पहले लिया है। आईसीसी बोर्ड अब एलार्डिस के उत्तराधिकारी की खोज की प्रक्रिया शुरू करेगा। आठ टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होगा। भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा।
विज्ञापन


एलार्डिस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 2012 में आईसीसी में क्रिकेट महाप्रबंधक के तौर पर जुड़े थे। इस 57 साल के खेल प्रशासक को आठ महीने तक कार्यवाहक सीईओ के रूप में कार्य करने के बाद नवंबर 2021 में सीईओ नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


एलार्डिस ने बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। क्रिकेट की वैश्विक पहुंच बढ़ाने से लेकर आईसीसी सदस्यों के लिए व्यावसायिक आधार तैयार करने तक हमने जो परिणाम हासिल किए हैं उन पर मुझे अविश्वसनीय रूप से गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed