फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Interim coach Saqlain Mushtaq Informs PCB Of Inability To Take Up Head Coach Job Full-Time claims Report

Pakistan Cricket: सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान टीम को अधिक समय तक कोचिंग देने के इच्छुक नहीं, बताई ये है वजह

Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक राष्ट्रीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। 45 वर्षीय सकलैन ने पीसीबी को बताया कि वह अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण पूर्णकालिक आधार पर टीम के साथ मुख्य कोच नहीं रह पाएंगे।
 

विज्ञापन
Interim coach Saqlain Mushtaq Informs PCB Of Inability To Take Up Head Coach Job Full-Time claims Report
बाबर आजम और सकलैन मुश्ताक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक राष्ट्रीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। 45 वर्षीय सकलैन ने पीसीबी को बताया कि वह अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण पूर्णकालिक आधार पर टीम के साथ मुख्य कोच नहीं रह पाएंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक खास सूत्र के अनुसार, 'सकलैन ने पीसीबी प्रमुख रमिज राजा को पूर्णकालिक भूमिका निभाने में असमर्थता के बारे में सूचित किया है।'
विज्ञापन


सकलैन ने पीसीबी अध्यक्ष से कहा कि वह अंतरिम मुख्य कोच के रूप में योगदान देकर खुश हैं लेकिन पूर्व व्यावसायिक और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं की वजह से मुख्य कोच के रूप में दीर्घकालिक और स्थायी कार्यभार स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्ताक को पिछले साल सितंबर में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मिस्बाह-उल-हक के अचानक इस्तीफा देने के बाद अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया था। 

उधर पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने सोमवार को एक स्थानीय समाचार चैनल को दिए बयान में कहा, 'मैंने पाकिस्तान टीम के भविष्य और उसके प्रबंधन के बारे में सकलैन, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के साथ चर्चा की है और आम राय पाकिस्तान टीम में एक विदेशी कोच को शामिल करने की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed