{"_id":"5703a7ba4f1c1be818c811ef","slug":"injury-layoff-set-to-end-kashyap-s-olympic-dream","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में बड़ा झटका, कश्यप का ओलंपिक सपना टूटा ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन में बड़ा झटका, कश्यप का ओलंपिक सपना टूटा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। घुटने की चोट के कारण वह इस महीने होने वाली मलयेशियन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर और सिंगापुर ओपन से नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
कश्यप अपने कॅरियर के खराब दौर से जूझ रहे हैं। उन्हें इन दोनों टूर्नामेंट से पहले चोट से उबरने की उम्मीद थी लेकिन अब यह मुमकिन नहीं है।
बकौल कश्यप, ‘इस पूरे महीने मैं कोई टूर्नामेंट नहीं खेल सकूंगा। चोट का इलाज सही से नहीं हुआ। डॉक्टर ने मुझे कहा था कि मैं दो हफ्ते में ठीक हो जाऊंगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसी भी टूर्नामेंट के लिए अब मुझे तीन हफ्ते आराम करना होगा, जिसके बाद ही तय करूंगा कि आगे क्या होगा। शायद मई या जून में खेल सकूं।’
विज्ञापन
इस बीच भारत के विनीत मैनुअल और एस संजीत मलयेशिया ओपन के क्वालीफायर में डेरेन इसाक और जिन वा तान से 15-21, 12-21 से हार गए। टॉप शटलर साइना नेहवाल, के श्रीकांत, पीवी सिंधू, एचएस प्रणय अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को करेंगे।
विज्ञापन