{"_id":"62f639dca04f075d974e6e74","slug":"injured-washington-sundar-doubtful-for-india-tour-of-zimbabwe-india-vs-zimbabwe-odi-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकता है भारत का यह ऑलराउंडर, इंग्लैंड में हुआ चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकता है भारत का यह ऑलराउंडर, इंग्लैंड में हुआ चोटिल
Fri, 12 Aug 2022 05:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 12 Aug 2022 05:02 PM IST
सार
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल की कप्तानी में 14 अगस्त को हरारे के लिए रवाना होंगे। इस दौरे पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया का कोच पद संभालेंगे।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम 14 अगस्त यानी शनिवार को जिम्बाब्वे के लिए रवाना होगी। दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। रवाना होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। 22 साल के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। उन्हें इंग्लैंड के मैनचेस्टर में लिस्ट-ए मैच के दौरान कंधे में चोट लगी है। इसके बाद उनके जिम्बाब्वे दौरे पर जाने को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
सुंदर यूके से ही हरारे रवाना होने वाले थे। वहीं, बाकी भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल की कप्तानी में 14 अगस्त को हरारे के लिए रवाना होंगे। इस दौरे पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया का कोच पद संभालेंगे। हालांकि, अब सुंदर के चोटिल होने पर उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर को रॉयल लंदन वनडे कप के दौरान लंकाशायर और वॉर्सेस्टरशायर के बीच मैच में चोट लगी। बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच के दौरान लंकाशायर से खेल रहे सुंदर डाइव लगाते वक्त चोटिल हो बैठे। इसके बाद लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने उनको लेकर अपडेट भी दिया। क्लब ने कहा- सुंदर ने मैदान छोड़ दिया है और उनका इलाज जारी है। वह अपने कंधे के बल पर गिर पड़े।
हार्दिक पांड्या और वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, नियमित हेड कोच राहुल द्रविड़ को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में लक्ष्मण टीम की देखरेख करेंगे। द्रविड़ हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दो महीने के दौरे के बाद अपने देश लौटे हैं। भारतीय टीम 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए आखिरी समय में केएल राहुल को भारतीय स्क्वॉड से जोड़ा गया है।
दरअसल, 30 जुलाई को जब दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई थी तो शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था। वहीं, शुक्रवार को धवन को उपकप्तान बना दिया गया। वहीं, केएल राहुल को कमान सौंपी गई है। एशिया कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। राहुल ने मई में कोई मैच खेला था। इसके बाद वह सीधे जिम्बाब्वे दौरे पर मैदान पर उतरते दिखेंगे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 18 अगस्त (हरारे)
- दूसरा वनडे: 20 अगस्त (हरारे)
- तीसरा वनडे: 22 अगस्त (हरारे)