फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured Rohit Sharma ruled out of second test against bangladesh Shubman gill to open with KL Rahul

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, शुभमन गिल और राहुल ही करेंगे ओपनिंग

Mon, 19 Dec 2022 05:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 05:09 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। उन्हें वनडे सीरीज के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह तीसरे वनडे और पहले टेस्ट में नहीं खेले। 
 

विज्ञापन
Injured Rohit Sharma ruled out of second test against bangladesh Shubman gill to open with KL Rahul
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में भी नहीं खेलेंगे। पहले टेस्ट में रोहित की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया था और इस मौके का फायदा उठाते हुए गिल ने दूसरी पारी में शतक लगाया था। ऐसे में गिल को इस मैच में मौका मिलना तय है। शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में भी कप्तान लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। स्लिप में कैच पकड़ने के प्रयास में वह अपने हाथ का अंगूठा चोटिल करा बैठे थे। उनके हाथ में टांके भी लगे थे। इसके बावजूद उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए थे और भारत सात रन से सीरीज हार गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद तीसरे वनडे और पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। दोनों मैचों में लोकेश राहुल ने भारत की कप्तानी की और टीम इंडिया दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतन में सफल रही। दूसरे टेस्ट मैच में भी लोकेश राहुल ही भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टेस्ट मैच के बाद लोकेश राहुल ने बताया था कि रोहित के अगले टेस्ट में खेलने या नहीं खेलने पर फैसला आने वाले एक-दो दिन में हो जाएगा। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं और दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 


रोहित फिलहाल मुंबई में हैं और वह बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन चिंता फील्डिंग को लेकर है। फील्डिंग के दौरान रोहित के हाथ में गेंद लगने से उनकी चोट और गंभीर हो सकती है। ऐसे में भारत के लिए आगामी सीरीज में परेशानी बढ़ सकती है। इस वजह से रोहित दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed