{"_id":"77344640-8014-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"injured-naeem-and-inamul-out-of-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल नईम और इनामुल टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल नईम और इनामुल टीम से बाहर
ढाका/एजेंसी
Updated Tue, 26 Feb 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश ने चोटिल बल्लेबाज नईम इस्लाम और लेफ्ट आर्म स्पिनर इनामुल हक को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया है। इनामुल को हैम्स्ट्रिंग की शिकायत है, जबकि नईम के दाएं पैर में दर्द है। नईम को ठीक होने में करीब दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे मार्शल अयूब को नईम की जगह जबकि इनामुल की जगह इलियास सन्नी को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज की शुरुआत गाले में आठ मार्च से होगी। इसके बाद तीन वन-डे मैचों की सीरीज और एक ट्वंटी-20 मैच भी खेला जाएगा।