{"_id":"644953b3734fe7ff840b442c","slug":"injured-kane-williamson-could-travel-to-india-for-odi-world-cup-as-new-zealand-team-mentor-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC 2023: वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर, बतौर मेंटर टीम के साथ भारत आ सकते हैं विलियम्सन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC 2023: वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर, बतौर मेंटर टीम के साथ भारत आ सकते हैं विलियम्सन
Wed, 26 Apr 2023 10:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:09 PM IST
सार
न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए टूर्नामेंट से पहले एक अच्छी खबर सामने आई है। विलियम्सन मेंटर के तौर पर वर्ल्ड कप में भारत की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
केन विलियम्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल के कैप्टन केन विलियमसन के इस साल के अंत में भारत में होने वाले खेलने की संभावना न के बराबर है। उन्हें आईपीएल में चोट लगी थी और वह लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए टूर्नामेंट से पहले एक अच्छी खबर सामने आई है। विलियम्सन मेंटर के तौर पर वर्ल्ड कप में भारत की यात्रा कर सकते हैं। हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि वह निश्चित तौर पर अनुभवी बल्लेबाज और सीमित ओवरों के कप्तान को मेंटर जैसी भूमिका में इस्तेमाल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विलियमसन अपने दाहिने घुटने के एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की सफल सर्जरी के बाद रिहैब में हैं। 32 वर्षीय को पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए अपने पहले मैच में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। बाउंड्री पर छक्का रोकने के प्रयास में विलियमसन ने ऊंची छलांग लगाई और गलत तरीके से लैंड किए, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले कोच स्टीड ने कहा- अभी उनके बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। उनका ऑपरेशन हुआ है और हम जानते हैं कि वह सफल रहा है। इसलिए वह अपने रिहैब के बहुत शुरुआती चरण में हैं। फिलहाल वह कोई भी भार नहीं उठा पाने के स्टेज में हैं और सपोर्ट से चल पा रहे हैं। फिलहाल उनके ठीक होने में काफी समय बाकी है।
विलियम्सन को जिस प्रकार की चोट लगी है, उसे ठीक होने में नौ महीने का समय लग सकता है। वहीं, वर्ल्ड कप अक्तूबर-नवंबर में खेला जाना है। हालांकि, स्टीड अभी भी आशावादी है। उन्होंने कहा- उनके खेलने की संभावना बेहद कम है, लेकिन हम निश्चित रूप से उनकी क्षमता वाले खिलाड़ी के खेलने से इनकार नहीं कर सकते। जो मजबूती वह इस टीम को देते हैं, हम अभी भी कह सकते हैं कि अभी भी वह मौका है।
न्यूजीलैंड की टीम पिछले दो वनडे विश्व कप में उपविजेता रहा है। विलियमसन की कप्तानी में ब्लैक कैप्स ने 2019 में वनडे विश्व कप के पिछले संस्करण में बाउंड्री काउंट में गंवा दिया था। पिछले संस्करण यानी 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में विलियम्सन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उनकी टीम फाइनल में इंग्लैंड से जरूर हार गई थी, लेकिन विलियम्सन ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जरूर जीता था। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 82.57 की औसत और 74.97 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा दो विकेट भी झटके थे।