फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   injured Batsman Alex hales out of odi series against Team India

पहले वनडे में हार के बाद इंग्लैंड के लिए बेहद बुरी खबर, यह खतरनाक बल्लेबाज पूरी सीरीज से बाहर

Fri, 13 Jul 2018 06:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
injured Batsman Alex hales out of odi series against Team India

पहले वनडे में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले मुकाबले से ठीक पहले चोटिल होकर बाहर हुए इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स अब पूरी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


खुद इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है। इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा कि हेल्स के मांसपेशियों में खिंचाव है और अब वह सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा था कि हेल्स की फिटनेस को मैच दर मैच मॉनिटर किया जाएगा।
विज्ञापन


अब टीम में एलेक्स हेल्स की जगह डेविड मलान को टीम में शामिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, हेल्स की मांसपेशियों में खिंचाव है और अब वह तीन से चार सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 147 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि तीन मैच की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। नॉटिंघम में हुआ पहला मुकाबला 'मेन इन ब्लू' ने 8 विकेट से अपने नाम किया था अब सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को लंदन में खेला जाएगा। मैच जीतते ही टीम इंडिया वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed