फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs ENGW Match preview and prediction of 3rd t20i

INDW v ENGW: भारतीय टीम के पास करीब दो साल बाद टी-20 सीरीज जीतने का मौका, इंग्लैंड से निर्णायक मुकाबला

Tue, 13 Jul 2021 11:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
INDW vs ENGW Match preview and prediction of 3rd t20i
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को तीसरे और निर्णायक मैच में एक बार से मैदान में होगी। इस दौरान टीम को यदि 2019 के बाद अपनी पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतनी है तो उसे सभी खिलाड़ियों से उपयोगी योगदान की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन


भारत ने अच्छे क्षेत्ररक्षण तथा स्पिनर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर रविवार को दूसरे टी-20 में जीत हासिल करके श्रृंखला 1-1 से बराबर की थी। अब हरमनप्रीत कौर और उनकी खिलाड़ियों के पास 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद पहली टी-20 श्रृंखला अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम ने पिछले मैच में बेहतर स्थिति में होने के बावजूद मैच गंवाया था और वह ऐसी किसी गलती से बचना चाहेगी। उसकी टीम भी सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की जीत में शेफाली वर्मा और स्पिनरों ने अहम भूमिका निभायी थी और अब मध्यक्रम के बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। हरमनप्रीत पिछले मैच में तीसरे नंबर पर उतरी और उन्होंने कुछ रन भी बनाये। इससे उनका हौसला बढ़ा होगा। टीम को उनसे बड़ी पारी की दरकार है।

भारतीय टीम शेफाली से मिली प्रभावशाली शुरुआत के बावजूद रन गति बरकरार नहीं रख पायी थी। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने विकेट गिरने के बावजूद रन गति प्रभावित नहीं होने दी थी। ऐसे में भारत को यदि 160 से अधिक का स्कोर बनाना है तो उसे विकेट बचाये रखने पर ध्यान देने के बजाय अधिक आक्रामकता दिखानी होगी।

इंग्लैंड पिछली हार से सबक लेकर बुधवार को कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उसकी खिलाड़ियों ने पिछले मैच में हड़बड़ाहट दिखायी जिसका परिणाम यह रहा कि चार बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे। टीम ऐसी स्थिति से बचना चाहेगी।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, सिमरन दिल बहादुर।

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, अन्या श्रुबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, डैनी वाइट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed