फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs ENG W Smriti Mandhana said india lost wicket against england due to lack of Experience at bristol test

ब्रिस्टल टेस्ट: भारतीय पारी लड़खड़ाने पर बोली मंधाना, कहा- अनुभव की कमी से गिरे विकेट

Sat, 19 Jun 2021 03:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 19 Jun 2021 03:01 PM IST
सार

ब्रििस्टल टेस्ट में पहली पारी में भारतीय महिला टीम के जल्दी विकेट गिरने को लेकर टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बयान दिया है। उनका कहना है कि अनुभव की कमी के चलते हमारे विकेट जल्दी गिर गए। 

विज्ञापन
INDW vs ENG W Smriti Mandhana said india lost wicket against england due to lack of Experience at bristol test
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच इन दिनों ब्रिस्टल में टेस्ट मैच खेला जा रहा। इस मुकाबले में टीम इंडिया को फॉलोऑन करना पड़ा है। वहीं भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मानना है कि सत्र के आखिरी क्षणों में खेलने का अनुभव नहीं होने से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी लड़खड़ा गई।

विज्ञापन


मंधाना और शेफाली वर्मा ने  पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी। भारत ने पांच विकेट हड़बड़ी में गंवा दिये और फॉलोआन खेलना पड़ा।
विज्ञापन


तीसरे दिन बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त होने के बाद मंधाना ने कहा, दिन के आखिर में नाबाद रहने का थोड़ा दबाव होता है जिसका असर पड़ा होगा। यह अनुभव के साथ ही सीखेंगे। मंधाना दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम जितना अधिक टेस्ट मैच खेलेंगे, उतना ही हालात के अनुरूप ढल सकेंगे। लंच से ठीक पहले का एक ओवर या दिन का खेल समाप्त होने से पहले का ओवर, यह खेलने के लिये अधिक परिपक्वता चाहिये। दबाव से बचना होगा। उन्होंने कहा, हमें 50 ओवर से आगे खेलने की आदत नहीं है लेकिन मैं टेस्ट मैच के अनुभव के अभाव के कारण आउट नहीं हुई। मैने आखिरी सत्र में अपना विकेट गंवा दिया।


तीसरे दिन के आखिर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 83 रन था और अभी भी पारी की हार से बचने के लिये उसे 82 रन बनाने हैं। मंधाना ने कहा, हालात कुछ बदले हैं। हवा चल रही है लेकिन उतनी स्विंग नहीं है। बल्लेबाजी के लिये विकेट अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed