फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW Pink ball test Indian captain Mithali Raj Curious to see what pink ball does in twilight period during day night test against australia

Pink Ball Test: डे/नाइट टेस्ट से पहले बोलीं मिताली, कहा- सांझ के समय गुलाबी गेंद की हरकत देखने के लिए उत्सुक

Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
सार

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने डे/नाइट टेस्ट मैच खेेलने से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि गुलाबी गेंद सांझ के समय कैसा बर्ताव करेगी यह देखना दिलचस्प होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 30 सितंबर से पिंक बॉल टेेस्ट खेला जाएगा। 

विज्ञापन
INDW vs AUSW Pink ball test Indian captain Mithali Raj Curious to see what pink ball does in twilight period during day night test against australia
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र डे/नाइट टेस्ट मैच को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि गुलाबी गेंद खासकर गोधूलि (सांझ) के समय क्या करती है? महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला डे/नाइट टेस्ट मैच 30 सितंबर को गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेलेगी। भारतीय टीम सिर्फ दो दिन अभ्यास के बाद यह मुकाबला खेलने उतरेगी। 

विज्ञापन


तैयारी के लिए नहीं मिला पर्याप्त समय

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना, उसके बाद एकदिवसीय सीरीज के चलते टीम के पास टेस्ट की तैयारी करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। भारतीय महिला टीम को सिर्फ दो दिन अभ्यास करने का समय मिला। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच डे/नाइट टेस्ट मैच गुरुवार (30 सितंबर) से शुरू हो रहा है। भारत का मंगलवार को एकदिवसीय सत्र का अभ्यास था जबकि, बुधवार को टीम ने इंडिया दूधिया रोशनी में प्रैक्टिस की। 
विज्ञापन


गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं है, यह मेरा पहला अनुभव होगा जब मैं पिंक बॉल से खेलूंगी, मैं सांझ (गोधूलि) के आसपास का समय देखने के लिेए काफी उक्सुक हूं जब कहा जाता है कि यह थोड़ा मुश्किल होने वाला है, मैं केवल तभी कह सकती हूं जब इसका अनुभव करूंगी। कृतिम प्रकाश में लाल गेंद की तुलना गुलाबी गेंद पर दृश्यता बनाए रखने के लिए थोड़ी मुश्किल होती है। यह रेड बॉल की अपेक्षा अधिक स्किड होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के हौसले बुलंद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को भले ही वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली हो लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 26 वनडे मैच जीतने के विजय रथ रोका वह काबिलेतारीफ है। मिताली का कहना है कि तीसरे वनडे की परफॉर्मेंस से टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और खिलाड़ियों में बहुत सारा विश्वास आया है। मिताली के मुताबिक, टीम निश्चित रूप से विश्वास से भरी है वनडे विश्व कप से पहले सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खेलना अच्छी तैयारी है। मैं समझती हूं कि पहला गेम थोड़ा फ्लैश क्रिकेट था जिसे हमने खेला और मुझे वास्तव में टीम के साथ कड़ाई से बात करनी पड़ी जिसके बाद लड़कियों ने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। 

डे/नाइट टेस्ट को लेकर उत्साहित है टीम

कप्तान मिताली राज ने कहा कि टीम डे/नाइट टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित है। दिन रात के खेल में गुलाबी गेंद से खेलना हमारे लिए एक अलग अनुभव है, आमतौर पर टेस्ट दिन में खेला जाता है और हमने इंग्लैंड के खिलाफ जो खेला वह लाल गेंद से था। तो यह बहुत अलग होने जा रहा है। लगभग सात साल बाद भारत की महिला टीम ने टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उसे ड्रॉ कराया था। 


15 साल बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमें खेलेंगी टेस्ट

भारत ने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच खेला था। तब एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने भारत को एक पारी और चार रनों से हराया था। स्मरण रहे महिला टीम को इस मुकाबले में फॉलोऑन करना पडा था। अब 15 साल बाद एक बार फिर दोनों टीमें टेस्ट मैच खेलने के लिए एक दूसरे को चुनौती देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed