फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW Indian pacer Shikha Pandey bowled alyssa healy with a terrific inswinger delivery video goes viral as ball of the century

VIDEO: शिखा पांडे की खतरनाक इनस्विंग गेंद देखकर दंग रह गए ऑस्ट्रेलियाई, वसीम जाफर ने कहा- बॉल ऑफ द सेंचुरी

Sat, 09 Oct 2021 08:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Oct 2021 08:17 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे की इनस्विंग गेंद इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में शिखा की एक अंदर आती गेंद ने मेजबान टीम की ओपनर एलिसा हीली की गिल्लियां बिखेर दी।

विज्ञापन
INDW vs AUSW Indian pacer Shikha Pandey bowled alyssa healy with a terrific inswinger delivery video goes viral as ball of the century
शिखा पांडे - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे की इनस्विंग गेंद इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में शिखा की एक अंदर आती गेंद ने मेजबान टीम की ओपनर एलिसा हीली की गिल्लियां बिखेर दी। शिखा की इस गेंद को जिसने देखा, वह हैरान रह गया।  

विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर एलिसा हीली ने शिखा पांडे को चौका जड़कर अपना खाता खोला। लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर जो हुआ उससे एलिसा सहित कॉमेंटेटर और भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। शिखा की दूसरी गेंद ऑफ साइड में काफी बाहर टप्पा पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई और मिडिल स्टंप पर जा लगी। इससे पहले कि हीली कुछ समझ पाती, वह बोल्ड हो चुकी थीं। 
विज्ञापन


क्रिकेट डॉक कॉम डॉट एयू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शिखा के इस वीडियो को अपलोड कर हैरानी वाले इमोजी के साथ लिखा, 'अनरियल। गेंद ने कैसे मूव किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने तो गेंद को महिला क्रिकेट की बॉल ऑफ द सेंचुरी तक करार दिया। जबकि सोशल मीडिया पर कुछ ने शिखा पांडे को लेडी भुवनेश्वर बता दिया।
 

मैच की बात करें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ दिए गए 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 5 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। शिखा ने चार ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed