फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW: Indian batter Punam Raut is given not out by umpire but she walks out to pavilion, video goes viral people says spirit of game

VIDEO: अंपायर के नॉटआउट देने के बावजूद पवेलियन लौट गई थीं पूनम राउत, अब स्मृति ने कहा- शायद ही कोई ऐसा करता

Fri, 01 Oct 2021 10:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Oct 2021 10:33 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच पहली बार डे-नाईट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाज पूनम राउत की खेल भावना की हर तरफ तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
INDW vs AUSW: Indian batter Punam Raut is given not out by umpire but she walks out to pavilion, video goes viral people says spirit of game
पूनम राउत - फोटो : screengrab from twitter@cricketcomau

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच पहली बार डे-नाईट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। स्मृति अपनी बल्लेबाजी को लेकर जहां चर्चा में रहीं वहीं पूनम राउत की खेल भावना के लिए हर तरफ चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


दरअसल भारत की बल्लेबाजी के 80वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की सॉफी मोलीन्यूक्स गेंदबाजी कर रही थीं। उनके सामने पूनम राउत बल्लेबाजी पर थीं। इस दौरान सॉफी की एक बाहर जाती गेंद पर पूनम ने उसे खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद सीधे विकेटकीपर हीली के हाथों में चली गई। मोलीन्यूक्स ने इसपर कैच की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया और पूनम को नॉटआउट करार दिया। लेकिन पूनम अंपायर की तरफ देखे बगैर पवेलियन की ओर चली गईं। इसे देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर दोनों हैरान रह गए। पूनम को अंदाजा था कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हीली के पास गई है। पूनम के इस फैसले को डग आउट में बैठी भारतीय टीम ने भी खड़े होकर सराहा। वहीं कॉमेंटेटर ने भी पूनम के इस फैसले को खेल भावना बताते हुए बड़ा और बहादुरी भरा फैसला बताया।
विज्ञापन


टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पूनम के पवेलियन लौटने के फैसले पर कहा, 'पहले तो हम सभी हैरान रह गए कि उसने ऐसा क्यों किया। लेकिन बाद में लगा कि हां यह कदम बिल्कुल सम्मान के काबिल है। उसने इस कदम से बहुत नाम कमाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ने आगे कहा, 'पता नहीं आज के समय में ऐसा कितने लोग करते हैं वह भी तब जब डीआरएस नहीं हो। आज के वक्त में लोग पवेलियन लौट जाते हैं क्योंकि अब डीआरएस का इस्तेमाल होता है लेकिन उसके बगैर यह कदम उठाना बहुत बड़ी और दिल जीतने वाली बात है।'   

मैच में नहीं था डीआरएस

गौरतलब है कि इस मैच में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं है और ऐसे में पूनम चाहतीं तो क्रीज पर खड़ी रहकर अपनी बल्लेबाजी को जारी रखतीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 



बात करें पूनम की बल्लेबाजी की तो उन्होंने 165 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 36 रनों की पारी खेली। उन्होंने मंधाना के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक अहम शतकीय साझेदारी भी की। इसकी वजह से भारतीय टीम को मजबूत मिली और टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पांच विकेट खोकर 276 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने टीम की तरफ से 127 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed