फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW Australia Women Cricket team batter Rachael Haynes to miss lone Test and 3 T20Is against India due to hamstring injury

INDW vs AUSW: टेस्ट और टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, स्टार बल्लेबाज राचेल हेन्स बाहर

Tue, 28 Sep 2021 04:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 28 Sep 2021 04:13 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज राचेल हेन्स भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से बाहर हो गई हैं। वह मैके में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल  हो गई थीं। 

विज्ञापन
INDW vs AUSW Australia Women Cricket team batter Rachael Haynes to miss lone Test and 3 T20Is against India due to hamstring injury
ऱाचेल हेन्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को झटका लगा है। कंगारू टीम की उपकप्तान राचेल हे्न्स टीम इंडिया के विरुद्ध बाकी सीरीज में नहीं खेल पाएंगी। वह दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते शेष सीरीज से बाहर हो गई हैं। राचेल ऐसे वक्त चोटिल हुई हैं जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच शुरू होने में दो दिन बचे हैं। इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

विज्ञापन

तीसरे वनडे में लगी थी चोट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैके में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान हेन्स चोटिल हुई थीं। इस मैच में भारत ने मेजबानों को 2 विकेट से हराया था। लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही। चोट की वजह से वह एक मात्र खेला जाने वाले डे/नाइट टेस्ट और तीन टी-20 मैच नहीं खेल पाएंगी। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए महिला टीम के कोच मैथ्यू मॉट ने कहा, दुर्भाग्यवश हेन्स की हैमस्ट्रिंग ठीक नहीं है। कोच के मुताबिक, वह तबाह हो गई हैं, जाहिर है कि टेस्ट मैच बहुत बार नहीं आते, वह हमारी टीम की प्रमुख सदस्य है हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेथ मूनी कर सकती हैं पारी की शुरुआत 

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के कोच ने आगे कहा, राचेल की गैरमौजूदगी में बेथ मूनी एलिसा हीली के साथ पारी की शुरुआत कर सकती हैं। उन्होंने आगे कहा, उम्मीद है कि दूसरे वनडे में चोटिल होने के बाद फिट होकर लौटीं जॉर्जिया वारेहम गुरुवार को शुरू होने वाले टेस्ट में डेब्यू करेंगी।    

विज्ञापन

30 सिंतबर से शुरू होगा डे/नाइट टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना वाला डे/नाइट टेस्ट मैच 30 सितंबर से क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम पहली बार दिन/रात्रि टेस्ट मैच खेलेगी। जबकि, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में डे/नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी है। इस टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 7 अक्तूबर, दूसरा 9 अक्तूबर और तीसरा 11 अक्तूबर को खेला जाएगा। ये सभी टी-20 मुकाबले कैरारा ओवल में ही खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed