फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDVSWI: Virat's super-century, India defeat west indies and win by 8 wickets

विराट के 'सुपर' शतक से टीम इंडिया की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Fri, 07 Jul 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 07 Jul 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
INDVSWI: Virat's super-century, India defeat west indies and win by 8 wickets
विराट कोहली

टीम इंडिया ने गुरुवार को विराट कोहली और मोहम्मद शमी के धमाकेदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे में आठ विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही सीरीज के पांचवे और अंतिम मैच में विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन बनाया। जवाब में टीम इंडिया ने 36.5 ओवर में 2 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन


विराट कोहली 115 बॉल में 104 और दिनेश कार्तिक 52 बॉल में 50 रन बनाए। विराट ने करियर का 28वां शतक लगाया। अजिंक्य रहाणे ने 51 बॉल में 39 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। शिखर धवन 4 रन बनाए। 
विज्ञापन


पेसर मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने अपने 10 ओवर के कोटे में 48 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके जबकि उमेश यादव के खाते में तीन विकेट गया। विंडीज की ओर से शाई होप ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम ने 200 का आंकड़ा पार करने के लिए अपने नौ विकेट गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनर एविन लुइस और काइल होप ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। लुइस को नौ रन के निजी योग पर हार्दिक पांड्या ने कोहली के हाथों कैच कराया। युवा खिलाड़ी काइल ने 50 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली। रोस्टन चेस खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। उन्हें उमेश ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। जेसन मोहम्मद और शाई होप ने चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। जेसन मोहम्मद ने 39 गेंदों पर 16 रन का योगदान दिया। उन्हें केदार जाधव ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। कप्तान होल्डर ने 34 गेंदों पर 36 रन बनाए जबकि रोवमैन पॉवेल ने 31 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed