फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indvsWI: MS Dhoni scores slowest 50 by an Indian in 16 years

धोनी के नाम दर्ज हुआ 16 साल का सबसे धीमा अर्धशतक

Mon, 03 Jul 2017 11:04 AM IST
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Jul 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
indvsWI: MS Dhoni scores slowest 50 by an Indian in 16 years
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में भारत को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस लो स्कोरिंग मैच को भारत की हार के साथ-साथ एक और वजह से हमेशा याद किया जाएगा और वो  वजह है पूर्व कप्तान एमएस धोनी का अर्धशतक।

विज्ञापन


धोनी ने चौथे वनडे में 108 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है। जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए धोनी की मौदान में मौजूदगी आशा की किरण थी लेकिन धोनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज के विपरीत बल्लेबाजी करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।
विज्ञापन


धोनी का अर्धशतक 16 साल में किसी भी भारतीय द्वारा जड़ा गया सबसे धीमा अर्धशतक है। दो पेस वाली एंटीगुआ की पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आ रही थी। ऐसे में धोनी कोगैप ढूंढने में परेशानी हो रही थी। विराट के अनुसार उनके शॉट्स सही थे लेकिन गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही थी। लगातार विकेट गिरते गए और आवश्यक रन रेट भी बढ़ता गया। प्रशंसकों को एक बार फिर धोनी के मैच को जानेमाने तरीके से खत्म करने का विश्वास था लेकिन ऐसा हो न सका और टीम इंडिया को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में मैच रोमांचक हो गया था। जीत के लिए भारत को 7 गेंद में 14 रन की दरकार थी। 49वें ओवर की आखिरी गेंद का सामना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कर रहे थे और दूसरी तरफ वनडे क्रिकेट में पहली बार कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने उतरे थे। ऐसे में धोनी ने 1रन लेने के बजाय बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीमा रेखा के पार पहुंचने के बजाए सीधे मिडऑन पर खड़े फील्डर के हाथों में पहुंच गई। धोनी के पवेलियन वापस लौटते ही कैरेबियाई प्रशंसकों को लगा कि उनकी टीम जीत के करीब पहुंच गई है। यदि धोनी मैदान पर बने रहते तो परिणाम कुछ और होता लेकिन टीम इंडिया 49.4 ओवर में 178 रन पर ढेर  हो गई और लक्ष्य से 11 रन पीछे रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed