फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अगले टेस्ट में भी नहीं खेलेगा यह स्टार गेंदबाज: रिपोर्ट्स

Tue, 07 Aug 2018 09:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
IndvsEng: Jasprit Bumrah unlikely to be fit for Lord’s Test: report

पहले टेस्ट में हार के बाद अब टीम इंडिया को 9 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान में शुरू होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स की माने तो पहले टेस्ट में चोट की वजह से अंतिम एकादश में शामिल न हो पाने वाला यह स्टार गेंदबाज दूसरे मैच से पहले भी शायद ही फिट हो।

IndvsEng: Jasprit Bumrah unlikely to be fit for Lord’s Test: report
यह खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ग्रेट ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचने के बाद पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। अब खबरों की माने तो दूसरे टेस्ट से पहले भी बुमराह के सौ फीसदी फिट होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
IndvsEng: Jasprit Bumrah unlikely to be fit for Lord’s Test: report
- फोटो : BCCI

बुमराह को पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अंगूठे में चोट के कारण वे पहले टेस्ट में फिट नहीं थे। आयरलैंड के खिलाफ 27 जून को खेले गए मैच में उनके एक अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद उन्हें सीमित ओवर सीरीज में खेलने की इजाजत नहीं मिली।

हालांकि चयनकर्ताओं ने जब टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए टीम का ऐलान किया तो उसमें बुमराह को शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvsEng: Jasprit Bumrah unlikely to be fit for Lord’s Test: report
अगर पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा था। अब 9 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होने वाला तीसरा मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 1-0 से पिछड़ चुकी है।

भारतीय टीम चाहेगी कि दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबर आया जाए। 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में खेला गया टेस्ट मैच जीता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed