{"_id":"58af03274f1c1b0853b25dba","slug":"indvsaus-renshaw-leaves-the-field-retired-ill-immediately-after-warner-s-dismissal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IndVsAus: ये क्या,एक खिलाड़ी हुआ आउट, दो पवेलियन लौटे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsAus: ये क्या,एक खिलाड़ी हुआ आउट, दो पवेलियन लौटे!
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Feb 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
मैट रैनशॉ
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महाराष्ट्र के पुणे में खेले जा रहे चार मैचों की सीरीज के पहले मैच में उस वक्त बेहद अजीब सी स्थिति पैदा हो गई जब सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आउट हुए लेकिन उनसे पहले उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे मैट रैनशॉ उनसे पहले पवेलियन लौट गए।
यह स्थिति मैच के 28वें ओवर में उत्पन्न हुई। उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड होकर वार्नर पवेलियन लौट रहे थे। लेकिन उनसे पहले दूसरे छोर पर खड़े रैनशा पवेलियन की ओर जाते दिखाई दिए। अंपायर भी अचानक से इस स्थिति को समझ नहीं पाए। लेकिन वार्नर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ ने अंपायर को मामले से अवगत कराया।
इसके बाद दर्शकों को पता चला कि रैनेशॉ अचानक पेट खराब होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए हैं। जिस वक्त रैनेशॉ मैदान से बाहर जा रहे थे तब कॉमेंट्रेटर्स मजाक में कह रहे थे "जब आपको जाना होता है तो जाना ही होता है।"

मै
- फोटो : espncricinfo
इसके बाद लोगों ने इस मुद्दे को ट्विटर पर उछालना शुरू कर दिया। किसी ने उनका मजाक उड़ाया तो किसी ने उनके प्रति सहानुभूति जताई। रैनशॉ का मजाक उड़ाते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, लगता है रैनेशॉ ने कुछ ज्यादा मसालेदार खाना खा लिया है।
हालांकि तबीयत ठीक होते ही रैनेशॉ ने मैदान पर वापसी की और अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले दिन वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 156 गेंद में 68 रन बनाए। 68 रन बनाने के बाद वह अश्विन का शिकार बने।
It seems reneshaw had too much of Indian spices #INDvsAUS #espncricinfo
— prince choudhary (@choudharyprince) February 23, 2017
हालांकि तबीयत ठीक होते ही रैनेशॉ ने मैदान पर वापसी की और अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले दिन वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 156 गेंद में 68 रन बनाए। 68 रन बनाने के बाद वह अश्विन का शिकार बने।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन