नाथन लियोन के लिए द्रोणाचार्य बना टीम इंडिया का यह खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू टेस्ट मैच में नाथन लॉयन ने अपने टेस्ट करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्होंने भारत के मौजूदा सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत बताया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लॉयन अश्विन को अपना गुरु मानकर उनके गेंदबाजी से जुड़े कई वीडियो देखकर बेहतर प्रदर्शन को अंजाम दिया।
उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में 50 रन देकर 8 विकेट हासिल किए, जो कि किसी भारतीय सरजमीं पर आस्ट्रेलियाई गेंदबाज के बेस्ट प्रदर्शन है।
मैच के बाद दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा 'मैंने बिग बैश लीग में जॉन डेविडसन के साथ अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत की, मैं रोजाना एक घंटा गेंदबाजी का अभ्यास करता था।'
उन्होंने आगे बताया कि 'भारत दौरे से पहले दुबई में 12,00 गेंदें फेंक कर कड़ा अभ्यास किया। हमने उस दौरान यह रणनीति बनाई की कैसे भारत के खिलाफ गेंदबाजी की जाए। उस दौरान मैंने अश्विन की गेंदबाजी से जुड़े कई वीडियो देखें, लेकिन मैंने अपने स्टाइल पर ही फोकस किया।'
अश्विन से गेंदबाजी के गुर सीखने की इच्छा जाहिर की थी
इससे पहले लॉयन ने स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी के गुर सीखने की इच्छा जाहिर की थी। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन ऑक्रमण के सबसे बड़े हथियार नाथन लियोन ने पुणे में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि, मैंने अश्विन को गेंदबाजी करते देखा है। वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है और मैं उनसे काफी कुछ सीख सकता हूं।
लियोन ने आगे कहा था कि 'मैं आपके सामने इस बात का खुलासा नहीं करने जा रहा हूं कि मैं अपनी गेंदबाजी में किस तरह काम कर रहा हूं। मैंने चार साल पहले की तुलना में इस बार उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के अनुरूप अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया है।'
लियोन ने आगे कहा, मैंने अश्विन की गेंदबाजी की बहुत सी फुटेज देखी है। फिलहाल वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और इसके अपने कारण हैं। मैंने उनकी गेंदबाजी की बहुत स्टडी की है और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने खेल में उनकी गेंदबाजी के गुर को शामिल कर पाउंगा।