{"_id":"5fb79cac8ebc3ea3725223bf","slug":"indvsaus-desperate-fans-for-series-three-t20-and-two-odi-tickets-sold-on-first-day-of-booking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvsAUS: सीरीज के लिए बेताब फैंस, बुकिंग के पहले दिन बिके तीन टी-20 और दो वनडे के टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsAUS: सीरीज के लिए बेताब फैंस, बुकिंग के पहले दिन बिके तीन टी-20 और दो वनडे के टिकट
Fri, 20 Nov 2020 04:15 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
ind vs aus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज की दीवानगी चरम पर है। इसी महीने से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों की तैयारियां जोरों पर है। वहीं सीरीज के लिए प्रसंशक भी काफी उत्साहित हैं। यही कारण है कि इन मैचों के टिकट बुकिंग शुरू होते ही बिक गए।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बताया कि दोनों देशों के बीच होने वाले तीन टी-20 और दो वनडे मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैन एंगेजमेंट के कार्यकारी महाप्रबंधक एंथनी एवरार्ड ने कहा कि टिकट बिक्री को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को एक्शन में देखने के लिए प्रशंसक कितने बेताब हैं।
विज्ञापन
बता दें कि फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत ने कोई भी अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेला है, ऐसे में कोरोना काल और लॉकडाउन के बाद टीम इंडिया की यह पहली सीरीज होगी। ऐसे में प्रशंसक भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम को देखने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से एकदिवसीय मुकाबले के साथ होगी। वहीं पहला टी-20 मुकाबला चार दिसंबर को खेला जाएगा।
टी-20 और वनडे का शेड्यूल
| तारीख | मैच | मैदान | भारतीय समयानुसार |
| 27 नवंबर, 2020 | पहला ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 9:10 बजे |
| 29 नवंबर, 2020 | दूसरा ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 9:10 बजे |
| 2 दिसंबर, 2020 | तीसरा ODI | मानकुआ ओवल, कैनबरा | सुबह 9:10 बजे |
| 4 दिसंबर, 2020 | पहला T20I | मानकुआ ओवल, कैनबरा | दोपहर 1:40 बजे |
| 6 दिसंबर, 2020 | दूसरा T20I | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | दोपहर 1:40 बजे |
| 8 दिसंबर, 2020 | तीसरा T20I | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | दोपहर 1:40 बजे |