फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मयंक अग्रवाल ने की वीरेंद्र सहवाग की बराबरी, लगातार दो मैच में शतक ठोकने वाले दूसरे ओपनर

Thu, 10 Oct 2019 06:38 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 10 Oct 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
INDvSA Mayank Agarwal Smashes century in Pune Test and Breaks Many Records
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। पुणे टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए मयंक ने पिच के मिजाज को भांपकर खेलना शुरू किया। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संवारा और 138 रन की साझेदारी की। मयंक ने विशाखापट्टनम टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था।



INDvSA: पहले दिन का खेल खत्म, मयंक अग्रवाल के शतक से भारत का स्कोर 273/3

INDvSA Mayank Agarwal Smashes century in Pune Test and Breaks Many Records
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अग्रवाल ने पुणे टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। अपनी पारी की 183वीं गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने अपना सौकड़ा पूरा किया। इससे पहले ओवर में उन्होंने केशव महाराज को लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े थे और अपना स्कोर 99 पर पहुंचा दिया था। लगातार दो टेस्ट में दो शतक जड़कर मयंक ने पूर्व टेस्ट ओपनर वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। मयंक से पहले वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ 2009-10 में लगातार दो टेस्ट मैच में शतक जड़े थे।

INDvSA Mayank Agarwal Smashes century in Pune Test and Breaks Many Records
विरेंद्र सहवाग - फोटो : self

वीरेंद्र सहवाग लगतार तीन टेस्ट मैच में तीन शतक जड़े हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 109 और 165 रन की पारी खेली थी। इसके बाद सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरे थे और उन्होंने यहां गाले में भी 109 रन की पारी खेलकर लगातार तीन टेस्ट में तीन शतक जमाने का कारनामा अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Mayank Agarwal Smashes century in Pune Test and Breaks Many Records
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय ओपनरों (रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल) द्वारा लगाया गया यह चौथा शतक है। इससे पहले भारतीय ओपनरों ने किसी सीरीज में चार शतक बनाने का कारनामा तीन बार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed