फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala

वर्ल्ड कप के बाद फिर से आमने-सामने होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका, युवा टीम के साथ उतरेगी 'डीकॉक कंपनी'

Sun, 15 Sep 2019 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 15 Sep 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार से यहां साउथ अफ्रीका के साथ शुरू होने वाली तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के साथ ही विश्व टी-20 खिताब को हासिल करने की तैयारियों में जुट जाएगी। वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत इन तैयारियों की शुरुआत थी। टीम की असली परीक्षा अब क्विंटन डीकॉक और कागिसो रबाडा के खिलाफ इस सीरीज के साथ शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


रबाडा का अच्छा स्पैल और डेविड मिलर का प्रदर्शन भारतीयों के लिए चुनौती पेश कर सकता है जबकि फाफ डु प्लेसिस और हाशिम अमला की अनुपस्थिति में कुछ अन्य टेस्ट विशेषज्ञ जैसे टेम्बा बावुमा या एनरिक नार्जे अपनी अहमियत साबित करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट मैदान - फोटो : social Media

वर्ल्ड कप से पहले तैयारी

अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टी-20 के लिए टीम का सही संयोजन तैयार करने की मुहिम में कप्तान कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए लगभग 20 मैच बचे हैं। अब भी कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब टीम प्रबंधन को अगले 13 महीनों में देना होगा और इस दौरान आईपीएल भी आयोजित किया जाएगा। कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (इस सीरीज में आराम दिया गया) को छोड़कर शुरुआती एकादश में कम से कम सात स्थान और 15 सदस्यीय टीम में चार और स्थान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं।

INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media

धोनी को लेकर सवाल, पंत पर नजर

महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास लेना व्यक्तिगत फैसला होगा, लेकिन क्या टीम प्रबंधन का इरादा चयन समिति की तरह आगे बढ़ने का है? इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं है और ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी कोहली और शास्त्री के लिए चीजें आसान नहीं कर सकता।

INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala
मनीष पांंडेय और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

नंबर चार, कौन होगा इस बार!

मनीष पांडे पिछले कुछ वर्षों से टीम के साथ हैं और कर्नाटक के इस बल्लेबाज की काबिलियत को देखते हुए उन्हें जितने मौके मिले, वह उतना आत्मविश्वास हासिल नहीं कर पाए हैं। तो चौथे नंबर पर कौन होगा पांडे या फिर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर जो वेस्ट इंडीज के दौरे पर वनडे के दौरान शानदार फॉर्म में थे।

INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala
कुलदीप, चहल - फोटो : social media

स्पिनर्स की भरमार, किसे मिलेगा मौका

एक अन्य पहलू स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के छोटे प्रारूप के भविष्य का भी होगा। राजस्थान के लेग स्पिनर राहुल चाहर युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और उन्हें भविष्य के गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा है।

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी अच्छी तरह ढल रहे हैं और रवींद्र जडेजा का अनुभव भी कारगर साबित होगा। साथ ही भारत के पास युवा वॉशिंगटन सुंदर के रूप में बैक-अप ‘फिंगर स्पिनर’ मौजूद है तो सवाल उठता है कि कुलदीप और चहल का स्थान टी-20 टीम में कहां है?

INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala
bumrah virat

फास्ट बॉलिंग यूनिट

अंत में तेज गेंदबाजी विभाग में बुमराह की मौजूदगी निश्चित है। लेकिन दीपक चाहर भी छोटे प्रारूप के लिए अहम हो सकते हैं। फिर नवदीप सैनी और खलील अहमद के रूप में भी विविधता मौजूद है लेकिन दोनों काफी रन गंवाते हैं। अगले 13 महीनों में कोहली ये सभी जवाब ढूंढना चाहेंगे।

INDvSA: Indian cricket team can go with young squad in First T20 at Dharamshala
धर्मशाला - फोटो : पीटीआई

टीम इस प्रकार है:

भारत:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप कप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयुरन हेन्ड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed