INDvPAK: आखिर पाकिस्तान का कोच क्यों बनना चाहते हैं रोहित शर्मा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले सातवें आसमां पर है। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 140 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने एक रिपोर्टर के सवाल में पाकिस्तान का कोच बनने की बात कह दी।
दरअसल, ऐतिहासिक जीत के बाद रिपोर्टर ने रोहित से पूछा पाकिस्तानी बल्लेबाजी जिस मुश्किल दौर से गुजर रही है, अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हों तो दें। इस पर रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर मैं पाकिस्तान का कोच बना तो बिलकुल बताऊंगा, अभी तो मैं क्या बताऊं।' रोहित का जवाब सुनते ही हर कोई ठहाके लगाने लगा।
यह वीडियो espncricinfo के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। आप भी देखिए-
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by ESPN Cricinfo (@espncricinfo) on
बता दें कि रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 77 और लोकेश राहुल ने 57 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 336 रन बना डाले। पाकिस्तान की टीम 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत ने 89 रन से मैच जीत लिया।