चेन्नई टेस्ट से पहले इंग्लैंड को करारा झटका, शुरुआती दो मैच से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज
Zak Crawley has been ruled out of the first two Tests of the #INDvENG series pic.twitter.com/W8OXFgdqkS
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 4, 2021विज्ञापन
हालांकि इंग्लैंड के लिए एक अच्छी खबर भी है कि ओली पोप की टीम में वापसी हो गई है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पोप को पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन से गुजरना पड़ा था।
ईसीबी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘पिछली रात के स्कैन के नतीजे मिलने के बाद जैक को पहले दो टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। स्कैन से इसकी पुष्टि हो गई कि उनकी कलाई के जोड़ में चोट है और इंग्लैंड की मेडिकल टीम अगले कुछ सप्ताह इस पर नजर रखेगी।’ पहला टेस्ट शुक्रवार से शुरू होगा।