{"_id":"601806778ebc3e2c4d2e56cf","slug":"indveng-training-path-cleared-for-all-members-of-england-team-all-three-corona-tests-come-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: इंग्लैंड के सभी सदस्यों के लिए ट्रेनिंग का रास्ता साफ, तीनों कोरोना टेस्ट आए नेगेटिव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: इंग्लैंड के सभी सदस्यों के लिए ट्रेनिंग का रास्ता साफ, तीनों कोरोना टेस्ट आए नेगेटिव
Mon, 01 Feb 2021 07:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 01 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : twitter@englandcricket
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दोनों टीमें भी यहां पहुंच गई हैं और छह दिन के क्वारंटीन में हैं। उधर सोमवार को मेहमान टीम इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों के तीनों कोरोना टेस्ट नेगेटिव आए हैं। इसका मतलब यह है कि अब मेहमान टीम के लिए पहले टेस्ट के लिए तीन दिन के प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और रोरी बर्न्स भारत में पहले पहुंचने की वजह से अपना क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं और अभ्यास भी शुरू कर दिया। ये तीनों ही खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे, इसलिए भारत में बाकी खिलाड़ियों से पहले ही पहुंच गए।
विज्ञापन
Close catching practice for @benstokes38 and @roryburns17 in Chennai 🇮🇳👐 pic.twitter.com/aZwj1TvI4W
विज्ञापन विज्ञापन— England Cricket (@englandcricket) January 31, 2021
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया, 'कल के पीसीआर टेस्ट में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव हैं। इंग्लैंड टीम क्वारंटीन से बाहर है और कल दोपहर 2-5 बजे तक स्टेडियम में एक टीम में रूप में पहली बार अभ्यास करेगी।'
बता दें कि इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बुधवार को चेन्नई पहुंची थी। लेकिन अब उसके सामने विराट कोहली की अगुवाई वाली एक मजबूत भारतीय टीम है जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर लौटी है।