बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाजों को दोष देते हुए कहा कि उनके बल्लेबाज लय बरकरार रखने में विफल रहे। भारत की स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाकर बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया।
2 of 4
महमुदुल्लाह
- फोटो : ट्विटर
महमुदुल्लाह ने हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया जो बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट पर बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। उन्होंने कहा, 'अगर टी-20 में आप 40 से अधिक गेंदे खाली छोड़ते हो तो आपकी जीत की संभावना कम हो जाती है। हमने 38 गेंदों पर रन नहीं बनाए। इसमें सुधार करना होगा। हमारे बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। हमारा लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। यह हमारे बल्लेबाजों की नाकामी थी।'
3 of 4
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ट्विटर
बांग्लादेशी कप्तान ने कहा, 'हमें खेल की लय को समझने की जरूरत थी। हमें एक निश्चित समय में मिलने वाली चुनौती को समझना चाहिए था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए और बड़ा स्कोर नहीं बना सके। हमें 170 रन का स्कोर बनाना चाहिए था। हमने 12 ओवर के बाद 102-103 रन बनाए थे इसलिए हमें 170-180 रन तक पहुंचना चाहिए था। बीच के ओवरों में विकेट गंवाने का खामियाजा भुगता, इस पर गौर करने की जरूरत है। सलामी बल्लेबाजों ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई थी और इस विकेट पर 180 रन का स्कोर बन सकता था। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था।'
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
बांग्लादेशी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 153 रन ही बना पाई। भारत ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 85 रन बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया था। इससे भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई।