फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरी खबर: ऋषभ पंत दूसरे वन-डे से बाहर, पिछले मैच में सिर पर लगी थी घातक बाउंसर

Wed, 15 Jan 2020 07:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
IND vs AUS: Rishabh Pant ruled out from second odi after Suffering Concussion
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

मुंबई में खेले गए पहले वन-डे में सिर पर बाउंसर लगने के बाद ऋषभ पंत दूसरे मैच से बाहर हो गए। फिलहाल भारतीय विकेटकीपर की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीसरे मैच में भी उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह NCA में पुनर्वसन प्रक्रिया के दौरान कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। इसके पहले यह खबर आई थी कि वह टीम के साथ राजकोट नहीं जा रहे हैं, जहां 17 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा वन-डे होना है।

IND vs AUS: Rishabh Pant ruled out from second odi after Suffering Concussion
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

दरअसल, ऋषभ पंत के हेलमेट में मंगलवार को पहले वन-डे में बल्लेबाजी करते हुए गेंद लग गई थी, जिससे वह दूसरी पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतरे थे। वह निगरानी में हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘ऋषभ पंत आज अन्य सदस्यों के साथ राजकोट नहीं जाएंगे। सामान्य तौर पर जिस खिलाड़ी को सिर में गेंद लगती है, उसे 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाता है।’

IND vs AUS: Rishabh Pant ruled out from second odi after Suffering Concussion
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

भारतीय पारी के दौरान 44वें ओवर में पैट कमिंस की बाउंसर गेंद उनके हेलमेट से टकराई थी, जिस पर उनका विकेट भी चला गया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था, जिसके बाद भारत की टीम 255 रन पर सिमट गई थी जिसमें पंत ने 33 गेंद में 28 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Rishabh Pant ruled out from second odi after Suffering Concussion
ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरूआती मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की। राहुल ने विकेटकीपिंग की तो मनीष पांडे पंत की जगह क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे थे। पंत की गैरमौजूदगी में कप्तान एकबार फिर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप सकते हैं तो मध्यक्रम में मनीष पांडे सर्वश्रेष्ठ विकल्प होंगे, जो पिछले लंबे वक्त से स्क्वॉड में तो शामिल हैं लेकिन खेलने के मौके बहुत कम ही मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed