{"_id":"5c768486bdec2253a33c6470","slug":"indvaus-can-indian-cricket-team-defend-series-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: क्या मैच जीतकर सीरीज बचा लेगी टीम इंडिया? रिकॉर्ड्स भी 'विराट सेना' के साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: क्या मैच जीतकर सीरीज बचा लेगी टीम इंडिया? रिकॉर्ड्स भी 'विराट सेना' के साथ
Wed, 27 Feb 2019 06:07 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से होने वाला दूसरा टी-20 भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' का होगा, क्योंकि विराट सेना अगर आज चूक गई तो दो मैच की टी-20 सीरीज 2-0 से गंवा बैठेगी। पहले मैच में भारत को कंगारू टीम से 3 विकेट से मात दी थी। आज 'मैन इन ब्लूज' अपना पूरा जोर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने से रोकने पर लगा देगी।
विज्ञापन
चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। बॉल यहां ट्रैवल करता है, पिच क्यरेटर की माने को एक पारी में 170 से ज्यादा रन बन सकते हैं। यानी दोनों टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने यहां अब तक 3 टी-20 मैच खेले हैं। आखिरी बार भारत यहां 2017 में खेला था, तब इंग्लैंड के सामने उसने 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में अंग्रेजों को मुंह की खानी पड़ी थी। भारत ने यह मैच 75 रन से जीता था। इसके पहले 2016 में उसने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया था। पहली बार टी-20 में इस मैदान पर पाकिस्तान भारत के सामने था। 2012 में हुए इस मैच में भारत को 5 विकेट से मात मिली थी।
विज्ञापन
पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले केएल राहुल का बेंगलुरु होम ग्राउंड है। कप्तान विराट कोहली, युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल में RCB की टीम का हिस्सा हैं, तो वे भी इस मैदान और यहां कि पिच से भलिभांति परिचित हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी यहीं वन-डे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जमाया था।
आंकड़ों पर गौर करें तो कंगारू टीम बीते एक साल से कोई भी टी-20 सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई है। हालांकि इस बार वह सीरीज जीत के काफी करीब है और कंगारु यहां जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम झोंक देंगे। मगर भारत भी उन्हें आसानी से बाजी मारने नहीं देगी। आखिरी बार कंगारु टीम ने फरवरी 2018 में न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की थी।