फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indias historic victory in final defeated England by 79 runs won PD Champions Trophy title

PD Champions Trophy: फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 79 रन से हराया, जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

Tue, 21 Jan 2025 09:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 Jan 2025 09:30 PM IST
सार

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 118 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
Indias historic victory in final defeated England by 79 runs won PD Champions Trophy title
भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया - फोटो : @dcciofficial

विस्तार

भारतीय टीम ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ 79 रन से जीत दर्ज कर दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 118 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र भदोरिया ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 40 गेंदों पर 182.50 के स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं। इसके बाद गेंदबाजी में प्रसाद ने मोर्चा संभाला और 3.2 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। कप्तान विक्रांत केनी ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो और रवींद्र सैंटे ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।

कप्तान का बयान
केनी ने मैच के बाद कहा, दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी में इस अविश्वसनीय टीम की अगुवाई करना और उसे जीत दिलाना मेरे करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक इस टीम ने अपनी प्रतिभा और जज्बे का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने आगे कहा, प्रत्येक खिलाड़ी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह ट्रॉफी सिर्फ हमारी नहीं है, बल्कि हर उस दिव्यांग व्यक्ति की है जिसने कभी भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा है।

कोच ने भी दी बधाई
मुख्य कोच रोहित जालानी ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों के परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने को दिया। उन्होंने कहा, हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान गजब का जज्बा दिखाया और प्रत्येक चुनौती का डटकर सामना किया। हमारी यह जीत चैंपियन बनने के कारण ही नहीं बल्कि हमारी टीम के जीत के जज्बे और प्रतिबद्धता के कारण भी विशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed