फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indias GS Lakshmi to become first woman match referee in ICC event 

भारत की जीएस लक्ष्मी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज, बनीं आईसीसी इवेंट की पहली महिला मैच रेफरी 

Fri, 11 Oct 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Oct 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Indias GS Lakshmi to become first woman match referee in ICC event 
जीएस लक्ष्मी

भारत की जीएस लक्ष्मी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) इवेंट की पहली महिला रेफरी बन गई हैं। आईसीसी ने गुरुवार को आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2019 के लीग चरण के लिए मैच अधिकारियों की लिस्ट की घोषणा की। लक्ष्मी के साथ-साथ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेफ क्रो भी इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन


लक्ष्मी अबू धाबी के जायद स्टेडियम में हांगकांग और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच में रेफरी की भुमिका निभाएंगी। इस मैच में अंपायर सैम नोगाज्स्की और सुंदरम रवि होंगे। इसके अलावा क्रो ओमान बनाम यूएई मैच में रेफरी होंगे। इस मैचों में अंपायर एलेक्स व्हार्फ और अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे। 
विज्ञापन

 

बता दें कि आईसीसी एलीट पैनल मैच रेफरी क्रो ने तीन आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप सहित 488 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में आधिकारूक रूप से काम करने का अनुभव है। लक्ष्मी और क्रो के अलावा इस टूर्नामेट के लिए दक्षिण अफ्रीका के गेरहार्डस पाइनेयर तीसरे मैच रेफरी हैं। दरअसल,  लिस्ट में कुल 12 अंपायर हैं। बता दें कि आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2019 का आयोजन 18 अक्तूबर से 2 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा।

मालूम हो कि इसी साल मई में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने जीएस लक्ष्मी को अपने मैच रेफरी के इंटरनेशनल पैनल में जगह दी थी। वो इस पैनल में जगह पाने वाली पहली महिला बनी थी। आईसीसी की तरफ से बताया गया था कि लक्ष्मी तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय मैचों में रेफरी की भूमिका निभाने के योग्य हो गई हैं।
 

बता दें कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली 51 साल की लक्ष्मी ने साल 2008-2009 में पहली बार घरेलू महिला क्रिकेट में मैच रेफरी की भूमिका निभाई थी। वो महिला क्रिकेट से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय वनडे और तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में मैच रेफरी की भूमिका निभा चुकी हैं।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर 2019 के मैच अधिकारीः

मैच रेफरी: जेफ क्रो, जीएस लक्ष्मी और गेरहार्डस पाइनेर।
अंपायर: रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, लिंडन हैनिबल, सैम नोगाज्स्की, अहमद शाह पकाते, अल्लाहुद्दीन पालेकर, राशिद रियाज, सुंदरम रवि, अहसान रजा, शर्फुद्दीन इब्ने शाहिद, एलेक्स व्हार्फ और रवींद्र विमलसिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed