फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indias 5 most memorable odi wins under virat kohli captaincy in hindi

Virat Kohli: विराट कोहली की अगुवाई में भारत की एकदिवसीय क्रिकेट में पांच सबसे बड़ी जीत

Thu, 09 Dec 2021 05:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Dec 2021 05:17 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित शर्मा को भारत की एकदिवसीय टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया है। कोहली अब छोटे प्रारूप में टीम इंडिया की अगुवाई नहीं करेंगे लेकिन वह अपने पीछे कई यादगार जीत छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
indias 5 most memorable odi wins under virat kohli captaincy in hindi
विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित शर्मा को भारत की एकदिवसीय टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया है। रोहित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। उन्हें विराट कोहली की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विराट ने टीम इंडिया की टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी और इसके बाद रोहित को नया कप्तान बनाया गया और अब उन्हें वनडे का नेतृत्व भी दे दिया गया है। कोहली अब छोटे प्रारूप में टीम इंडिया की अगुवाई नहीं करेंगे लेकिन वह अपने पीछे कई यादगार जीत छोड़ गए हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की पांच सबसे यादगार जीत पर। 

विज्ञापन


इंग्लैंड बनाम भारत: पहला वनडे 2017
महेंद्र सिंह धोनी के इस्तीफे की घोषणा के बाद विराट का बतौर कप्तान यह पहला एकदिवसीय मुकाबला था। भारतीय टीम को इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से 351 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 63 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद कप्तान विराट कोहली (122) ने केदार जाधव (120) के साथ मिलकर 200 रनों की साझेदारी की और अंत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की 40 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत ने तीन विकेट से जीत अपने नाम की। 
विज्ञापन


इंग्लैंड बनाम भारत: दूसरा वनडे, 2017
पहला वनडे जीतने के बाद दूसरे मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने पांचवें ओवर में 25 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद युवराज सिंह ने धोनी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी की और भारत ने 50 ओवर में 382 रन बनाए। युवराज और धोनी दोनों ने ही शतक लगाए। युवराज ने पहली बार वनडे में 150 रन का स्कोर किया जबकि धोनी ने 2013 के बाद पहली बार शतक जड़ा। भारत के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 366 रन बनाए और टीम इंडिया ने 15 रन से मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बनाम पाकिस्तान, एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2019
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भारतीय टीम दबाव में थी। दो साल बाद आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीम आमने-सामने थी। यह विराट कोहली की आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान पहला मुकाबला था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा ने 140 और कोहली ने 77 रन की पारी खेली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान को 40 ओवर में छह विकेट पर 212 रन पर रोक दिया और इस तरह टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। 


दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, पांचवां वनडे, 2018
भारतीय टीम के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त थी। इसके बाद टीम इंडिया ने पांचवें वनडे में 73 रनों की शानदार जीत दर्ज की। रोहित ने मैच में 115 रन की पारी खेली जबकि कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। भारत ने मैच के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम किया। यह भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर किसी भी प्रारूप में पहली सीरीज जीत थी। 


इंग्लैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे 2021
यह आखिरी बार था जब भारत ने विराट कोहली की अगुवाई में एकदिवसीय मुकाबला खेला। दोनों देशों दोनों पहले दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया और सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। भारतीय टीम ने आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 329 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें उसे इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिली लेकिन टीम इंडिया ने अंत में सात रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed