फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत ने शुरू की ट्रेनिंग, इस दिग्गज विकेटकीपर की ले रहे हैं मदद

Fri, 04 Oct 2019 01:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 04 Oct 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Indian young wicket keeper Rishabh Pant is getting help from former cricketer Kiran more
ऋषभ पंत - फोटो : social media

मैदान पर अपनी लापरवाही के कारण बार-बार आलोचकों के निशाने पर आने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी विकेटकीपिंग को सुधारने के लिए किरण मोरे के साथ काम कर रहे हैं। मोरे भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में गिने जाते हैं। टीम प्रबंधन से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि पंत काफी मेहनती हैं। उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को अंतिम-11 में चुने जाने में कोई दिक्कत नहीं है। बस टीम इतना चाहती है कि पंत स्पिन के खिलाफ अपनी विकेटकीपिंग को बेहतर करें।

Indian young wicket keeper Rishabh Pant is getting help from former cricketer Kiran more
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media

मालूम हो कि, लगातार अपने प्रदर्शन से निराश कर रहे ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम में जगह नहीं दी गई है। महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे पंत से सभी को बहुत उम्मीदें हैं।

Indian young wicket keeper Rishabh Pant is getting help from former cricketer Kiran more
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
21 साल के इस युवा खिलाड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन हाल के दिनों में उनके बल्ले से रन नहीं बने हैं जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई है। पंत के शॉट खेलने को लेकर टीम इंडिया बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कुछ दिन पहले कहा था कि, उन्हें ये समझना होगा कि बेपरवाही और लापरवाही में फर्क होता  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian young wicket keeper Rishabh Pant is getting help from former cricketer Kiran more
ऋषभ पंत - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी पंत का बल्ला खामोश रहा था, इसके बाद भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि, हम पंत के विकल्प के तौर पर युवा खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed