फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian womens team is working hard for the World Cup organised a camp in Visakhapatnam

Women's ODI World Cup: विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम शुरू करेगी तैयारी, विशाखापत्तनम में शिविर का आयोजन

Sat, 23 Aug 2025 10:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

शिविर 25 अगस्त से शुरू होगा। दरअसल, भारत को आंध्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में दो मैच खेलने हैं जिनमें 9 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला है। अभी तक टीम की केवल तीन खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और स्नेह राणा ही इस मैदान में खेली हैं।

विज्ञापन
Indian womens team is working hard for the World Cup organised a camp in Visakhapatnam
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-X

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 30 सितंबर से होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए विशाखापत्तनम में एक हफ्ते के शिविर में भाग लेगी। शिविर 25 अगस्त से शुरू होगा। दरअसल, भारत को आंध्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में दो मैच खेलने हैं जिनमें 9 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला है। अभी तक टीम की केवल तीन खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और स्नेह राणा ही इस मैदान में खेली हैं। वो भी यहां 2014 में खेली थी। इससे पहले बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के बदलाव को भी सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। खिलाड़ी यहां पिछले 3-4 वर्षों से नियमित रूप से खेलती रही हैं। प्रीमियर लीग के मैच भी खेले हैं। पहले ये मैच बंगलूरू में खेले जाने थे लेकिन कर्नाटक क्रिकेट संघ पुलिस से हरी झंडी हासिल नहीं कर सका।
विज्ञापन

दो दिन-रात्रि अभ्यास मैच खेले जाएंगे
शिविर के दौरान टीम के खिलाड़ियों के बीच ही दो दिन-रात्रि अभ्यास मैच खेले जाएंगे। उसके बाद टीम न्यू चंडीगढ़ रवाना होगी जहां 16 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे शृंखला खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम बंगलूरू पहुंचेगी जहां दो अभ्यास मैच खेले जाएंगे। पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ 25 सितंबर को और दूसरा 27 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। उसके बाद टीम गुवाहाटी पहुंचेगी जहां 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप का पहला मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed