फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian womens cricket team announced for Asian Games Harmanpreet kaur will lead the team

Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, हरमनप्रीत की कप्तानी में पहली बार एशियाई खेलों में उतरेगी टीम

Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
सार

बीसीसीआई ने हाल ही में एशियाई खेलों में महिला और पुरुष दोनों टीमों को भेजने का एलान किया था। इससे पहले महिला टीम पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में उतरी थी। तब उसने रजत पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Indian womens cricket team announced for Asian Games Harmanpreet kaur will lead the team
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियाड में पहली बार अपनी चुनौती पेश करेगी। स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। महिला क्रिकेट के मैच चीन का हांगझोऊ में 19 से 28 सितंबर तक होंगे। बीसीसीआई ने हाल ही में एशियाई खेलों में महिला और पुरुष दोनों टीमों को भेजने का एलान किया था। इससे पहले महिला टीम पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में उतरी थी। तब उसने रजत पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन


एशियाई खेलों के लिए महिला टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी।
विज्ञापन


स्टैंडबाय खिलाड़ी: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सायका इशाक, पूजा वस्त्राकर।
 
एशियाई खेलों में तीसरी बार क्रिकेट
यह तीसरी बार होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों का हिस्सा होगा। इससे पहले 2010 और 2014 में भारत ने एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष या महिला टीमें नहीं भेजी थीं। पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता है और महिलाओं में पाकिस्तान को दोनों बार सफलता मिली है।


बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "महिला चयन समिति ने 19 सितंबर से आठ अक्तूबर 2023 तक झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में होने वाले 19वें एशियाई खेल 2022 के लिए भारत की टीम का चयन किया है। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में 19 से 28 सितंबर 2023 तक होगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed