{"_id":"6922d6074d92742280053cf7","slug":"indian-women-win-the-blind-t20-cricket-world-cup-after-defeating-nepal-by-seven-wickets-in-final-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Blind T20 world cup: भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता टी20 विश्व कप का खिताब, फाइनल में नेपाल को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Blind T20 world cup: भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता टी20 विश्व कप का खिताब, फाइनल में नेपाल को हराया
Sun, 23 Nov 2025 03:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:08 PM IST
सार
भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम
- फोटो : ANI Video Screengrab
विस्तार
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
#WATCH | Colombo | India wins the Women's T20 Cricket World Cup for the Blind 2025 beating Nepal by 7 wickets pic.twitter.com/QSL1iMOKhY
— ANI (@ANI) November 23, 2025विज्ञापन
फाइनल में दिखा भारत का दबदबा
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी। भारत के लिए फाइनल में सबसे ज्यादा रन फुला सारेन ने बनाए। वह 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पाकिस्तान की मेहरीन ने टूर्नामेंट में बनाए सर्वाधिक रन
इस टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका शुरुआती दौर में पांच में से सिर्फ एक मैच जीत सकी थी। टीम ने अमेरिका को हराया था। पाकिस्तान की मेहरीन अली छह टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंदों पर 230 रन बनाना शामिल है। मेहरीन ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रन बनाए थे।