{"_id":"60b26cb38ebc3e03f66eebe3","slug":"indian-women-to-undergo-hard-quarantine-in-southampton-bcci-await-ecb-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड पहुंचने के बाद कहां क्वारंटीन होगी महिला टीम, ECB ने अभी तक कुछ नहीं बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड पहुंचने के बाद कहां क्वारंटीन होगी महिला टीम, ECB ने अभी तक कुछ नहीं बताया
Sat, 29 May 2021 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 May 2021 10:02 PM IST
सार
- भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी
- महिला टीम को 16 से 19 जून तक अपना एकमात्र टेस्ट खेलना है
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो जून को ही पुरुष टीम के साथ ब्रिटेन के लिए उड़ान भरेगी। महिला टीम को ब्रिस्टल में अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है लेकिन उसे वहां के बजाय पुरुष टीम के साथ साउथम्पटन में ही कड़े पृथकवास में रहना होगा। दोनों भारतीय टीमें इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से अपने पूर्ण पृथकवास कार्यक्रम का इंतजार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को मीडिया विज्ञप्ति भेजी लेकिन इसमें कड़े और सामान्य पृथकवास के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इस यात्रा की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'भारतीय महिला दल वहां पहुंचने के बाद ब्रिस्टल नहीं जाएगा। इसके बजाय वे भी पुरुष टीम के साथ साउथम्पटन जाएंगी और कमरे में पृथकवास शुरू करेंगी। ईसीबी ने अभी तक हमें कार्यक्रम नहीं भेजा है, जिसके अनुसार हमें चलना होगा, महिला टीम तभी ब्रिस्टल रवाना होगी जब साउथम्पटन में पृथकवास खत्म हो जाएगा।'
विज्ञापन
दोनों टीमों को हिल्टन होटल में रखा जाएगा जो हैम्पशर बाउल स्टेडियम का ही हिस्सा है। अधिकारी ने कहा, हमें अपने ट्रेनिंग कार्यक्रम की योजना बनाने की जरूरत है और इसके लिए कड़े और सामान्य पृथकवास का समय जानना बहुत ही महत्वपूर्ण है। ईसीबी हमें पूरा चार्ट सौंपेगा, जिसमें पहले दिन से हमारे पृथकवास की जानकारी होगी।' महिला टीम को 16 से 19 जून तक अपना एकमात्र टेस्ट खेलना है और भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल हैम्पशर बाउल में 18 जून से शुरू होगा।
विज्ञापन