फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women team to face Pakistan in Asia cup group stage match Asian Cricket Council announced fixture

Women Asia Cup : एक बार फिर भारत का पाकिस्तान से होगा सामना, इस दिन आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

Tue, 25 Jun 2024 08:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Jun 2024 08:41 PM IST
सार

इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में होगा। यह टूर्नामेंट 19 से 28 जुलाई तक खेला जाएगा जिसमें महाद्वीप की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार के विपरीत इस साल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। 

विज्ञापन
Indian Women team to face Pakistan in Asia cup group stage match Asian Cricket Council announced fixture
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबले का दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में पुरुष टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का सामना ग्रुप चरण में हुआ था जहां भारत ने जीत दर्ज की थी। अब दोनों देशों की महिला टीमों का सामना होने जा रहा है। महिला एशिया कप कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है और गत चैंपियन भारत टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 19 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। 
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में होगा। यह टूर्नामेंट 19 से 28 जुलाई तक खेला जाएगा जिसमें महाद्वीप की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार के विपरीत इस साल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल को ग्रुप ए में जगह मिली है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया ग्रुप बी में हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा जारी अपडेट कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद भारत 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी जो 26 जुलाई को खेले जाएंगे। फाइनल 28 जुलाई को होगा। टूर्नामेंट में एक बार फिर मैच अधिकारी की भूमिका में सभी महिला अधिकारी होंगी। भारत सात खिताब के साथ एशिया कप की सबसे सफल टीम है। यह टूर्नामेंट 2012 से टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

महिला एशिया कप का कार्यक्रम इस प्रकार है...
तिथि मैच
19 जुलाई यूएई बनाम नेपाल
19 जुलाई भारत बनाम पाकिस्तान
20 जुलाई मलेशिया बनाम थाईलैंड
20 जुलाई श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
21 जुलाई भारत बनाम यूएई
21 जुलाई पाकिस्तान बनाम नेपाल
22 जुलाई श्रीलंका बनाम मलेशिया
22 जुलाई बांग्लादेश बनाम थाईलैंड
23 जुलाई पाकिस्तान बनाम यूएई
23 जुलाई भारत बनाम नेपाल
24 जुलाई बांग्लादेश बनाम मलेशिया
24 जुलाई श्रीलंका बनाम थाईलैंड
26 जुलाई सेमीफाइनल 1 और 2
28 जुलाई फाइनल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed