{"_id":"680fa35411897b5c69088c9d","slug":"indian-women-s-vs-south-africa-women-s-tri-series-match-preview-and-stats-news-in-hindi-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W: त्रिकोणीय सीरीज में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम, अब द. अफ्रीका से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SA W: त्रिकोणीय सीरीज में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम, अब द. अफ्रीका से होगा सामना
Mon, 28 Apr 2025 09:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:18 PM IST
सार
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था। स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की अगुआई में गेंदबाजों ने श्रीलंका को कम स्कोर पर रोक दिया, जबकि प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना और हरलीन देओल की तिकड़ी ने बल्ले से शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणी सीरीज के पहले मैच में एकतरफा जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम की नजरें इस मैच में लय बरकरार रखने पर होंगी। इस मैच में प्रतिका रावल पर भी नजरें रहेंगी जो महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 500 रन पूरा करने की उपलब्धि हासिल करने के करीब है। भारत ने श्रीलंका को पिछले मैच में नौ विकेट से हराया था।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ तीनों विभाग में किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था। स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की अगुआई में गेंदबाजों ने श्रीलंका को कम स्कोर पर रोक दिया, जबकि प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना और हरलीन देओल की तिकड़ी ने बल्ले से शानदार पारी खेली। टीम के क्षेत्ररक्षकों ने भी इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इस लय को जारी रखना चाहेगी। भारतीय महिला टीम इस प्रारूप में मार्च 2022 के बाद दक्षिण अफ्रीका से नहीं हारी है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतर है रिकॉर्ड
भारत ने दोनों देशों की पिछली वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था। इस मैच में भी स्पिनरों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। भारतीय टीम हालांकि प्रमुख तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में अपने युवाओं के प्रदर्शन पर करीब से नजर रखना जारी रखेगी, क्योंकि टीम इस साल के अंत में घरेलू मैदान पर होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से पहले एक कोर ग्रुप की पहचान करना चाहती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम नए कोच मंडल माशिम्बी की देखरेख में टूर्नामेंट में अपना आगाज यादगार तरीके से करना चाहेगी। प्रथम श्रेणी के पूर्व खिलाड़ी 44 साल के माशिम्बी को पिछले साल टीम का कोच नियुक्त किया गया था। उन्हें हालांकि महिला टीम की कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है।