{"_id":"67877eb84f3aa7605307f5f1","slug":"indian-women-s-team-made-its-highest-score-in-odi-400-plus-totals-in-women-s-odis-cricket-stats-and-records-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs IRE W: भारतीय महिला टीम ने बनाया वनडे का अपना सर्वोच्च स्कोर, पहली बार 400 रन का आंकड़ा पार किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs IRE W: भारतीय महिला टीम ने बनाया वनडे का अपना सर्वोच्च स्कोर, पहली बार 400 रन का आंकड़ा पार किया
Wed, 15 Jan 2025 02:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:54 PM IST
सार
राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 435 रन बनाए हैं जो उसका इस प्रारूप में सर्वोच्च टोटल है। इससे पहले टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच विकेट पर 370 रन बनाए थे जो उसका सर्वोच्च टोटल था, लेकिन अगले ही मैच में टीम ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के शतकों से वनडे इतिहास का अपना सर्वोच्च स्कोर बना डाला। राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 435 रन बनाए हैं जो उसका इस प्रारूप में सर्वोच्च टोटल है। इससे पहले टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच विकेट पर 370 रन बनाए थे जो उसका सर्वोच्च टोटल था, लेकिन अगले ही मैच में टीम ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम वनडे में 400 रन के स्कोर को पार कर सकी है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष टीम को पीछे छोड़ा
भारतीय महिला टीम ने पुरुष टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। भारतीय पुरुष टीम का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 418 रन है, लेकिन महिला टीम इससे आगे निकल गई है और उसने आयरलैंड के सामने 436 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा है। ओवरऑल यह पुरुष और महिला मिलाकर भारत का वनडे प्रारूप में सर्वोच्च टोटल है। भारत को इस उपलब्धि पर पहुंचाने का श्रेय प्रतिका, मंधाना और ऋचा घोष को जाता है जिन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

भारतीय महिला टीम
- फोटो : अमर उजाला
महिला वनडे इतिहास का चौथा सर्वोच्च टोटल
महिला वनडे क्रिकेट में यह छठी बार है जब किसी टीम ने 400 रन का आंकड़ा पार किया है। वहीं, भारतीय टीम ने महिला वनडे इतिहास का चौथा सर्वोच्च टोटल स्कोर बना दिया है। इस प्रारूप में महिलाओं में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है जिसने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 491 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ऐसी टीम है जिसने चार बार वनडे में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। महिला वनडे क्रिकेट इतिहास के शीर्ष तीन टोटल न्यूजीलैंड के ही नाम है, लेकिन चौथे स्थान पर अब भारतीय टीम काबिज हो गई है जिसने पहली बार इस प्रारूप में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है।

वनडे में भारतीय महिला टीम का सर्वोच्च टोटल
| स्कोर | बनाम | वर्ष |
| 435/5 | आयरलैंड | 2025 |
| 370/5 | आयरलैंड | 2025 |
| 358/2 | आयरलैंड | 2017 |
| 358/5 | वेस्टइंडीज | 2024 |
| 333/5 | इंग्लैंड | 2022 |
मंधाना-प्रतिका की शानदार साझेदारी
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मंधाना तथा प्रतिका ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। इस मैच में मंधाना और प्रतिका दोनों ने शतक जड़े। प्रतिका 129 गेंदों पर 20 चौकों और एक छक्के की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मंधाना ने 80 गेंदों पर 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना और प्रतिका ने पहले विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी की जो वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पूनम राउत और दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़े थे।

मंधाना ने लगाया भारत के लिए महिला वनडे का सबसे तेज शतक
मंधाना ने महज 70 गेंदों पर शतक लगाया जो भारत के लिए महिला क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया सबसे तेज शतक है। मंधाना ने इस मामले में हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा जिन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों पर शतक जमाया था। मंधाना शतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और अपना विकेट गंवा बैठीं। मंधाना के वनडे करियर का यह 10वां शतक है और महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली संयुक्त रूप से तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं।

भारत की पारी
भारत के लिए मंधाना और प्रतिका के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 42 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। इनके अलावा तेजल हसबनिस ने 28 रन और हरलीन देओल ने 15 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 11 और जेमिमा रोड्रिग्ज चार बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से ओरला प्रेंडरगास्ट ने दो विकेट झटके, जबकि आरलेने केली, फ्रेया सरगेंट और जॉर्जिना डेंपसे को एक-एक विकेट मिला।