{"_id":"62b58da372920d1deb31dca9ffd012a8","slug":"indian-women-lose-third-odi-to-nz-by-six-wickets-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड से मिली टीम इंडिया को करारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड से मिली टीम इंडिया को करारी हार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बंगलुरु में शुक्रवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
इस जीत के साथ मेहमान टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
भारत ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से वेद कृष्ण्मूर्ति ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। मेहमान टीम ने 45.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (59) और राचेल प्रिस्ट (64) ने पहले विकेट के लिए 125 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से सोफी डेवाइन ने 40 रन देकर तीन विकेट झटके।
न्यूजीलैंड टीम को सीरीज जीतने के लिए बाकी के बचे दो मुकाबलों में से एक और जीत जरूरी है। यदि वह ऐसा करने में कामयाब हो जाती है तो यह पहला मौका होगा जब वह भारत में सीरीज अपने नाम करेगी।
इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी की महिला वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि भारतीय टीम रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर है। रैंकिंग में शीर्ष चार में स्थान बनाने वाली टीमें 2017 वर्ल्ड कप के लिए स्वत: क्वालीफाई कर जाएंगी जबकि तालिका में नीचे की चार टीमों को वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलना होगा।