फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricketer Smriti Mandhana named brand ambassador of Bata Power

सेंचुरी ठोकते ही खुल गई इस महिला क्रिकेटर की किस्मत, बड़ी कंपनी ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Fri, 09 Feb 2018 01:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Indian women cricketer Smriti Mandhana named brand ambassador of Bata Power
स्मृति मंधाना

भारत की नामी-गिरामी कंपनी बाटा पावर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 21 साल की मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वन-डे में अपने ब्ल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन की थी।

विज्ञापन


अपने करियर की शानदार पारी खेलते हुए उन्होंने 129 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्कों की मदद से 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थीं। उनकी शतकीय पारी की बदौल टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और इसके साथ ही सीरीज में भी 2-0 की बढ़त बनी ली है।
विज्ञापन


बाटा के साथ अपनी भागीदारी के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंधाना ने कहा, 'जब मैंने पावर के लिए संपर्क किया था, तो सबसे पहले यह पता चला कि इस ब्रांड का विजन अधिक से अधिक युवा भारतीयों को फिटनेस के रास्ते पर लाने में सक्षम बनाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian women cricketer Smriti Mandhana named brand ambassador of Bata Power
smriti mandhana

मंधाना ने आगे कहा, 'इसलिए यह एक ऐसा ब्रांड है, जिसके साथ मैं जुड़ना पसंद करूंगी। पावर के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनना मेरे लिए वाकई सौभाग्य की बात है, क्योंकि यह मेरे निजी स्टाइल और मूल्यों को दर्शाता है।'

हालांकि इस मामले में बाटा इंडिया के कंट्री मैनेजर संदीप कटारिया ने कहा, 'स्मृति सभी युवाओं के लिए निश्चित रूप से बेहद प्रतिभाशाली खेल हस्तियों में से एक हैं और उनके लिए एक मजबूत रोल मॉडल हैं। हम देश का मान बढ़ाने वाली स्मृति को ब्रांड पावर का एम्बेसडर बनाकर बेहद उत्साहित हैं।'

बता दें कि मंधाना विदेशी जमीं पर तीन वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। इससे पहले स्मृति ने पिछले साल टॉन्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 106 रन की नाबाद और 2016 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रन की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed