फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket Austrlia tour Subhadeep Ghosh appointed fielding coach while Amogh Pandit as a trainer

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा: सुभादीप घोष बने फील्डिंग कोच, अमोघ पंडित को मिली ट्रेनर की जिम्मेदारी

Wed, 25 Aug 2021 12:50 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 25 Aug 2021 12:50 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम के ऑस्ट्रेेलिया दौरे के लिए सुभादीप घोष को फील्डिंग कोच बनाया गया  है जबिक अमोघ पंडित इस टूर पर टीम के ट्रेनर होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम एक टेस्ट,तीन एकदिवसीय मैच और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
Indian women cricket Austrlia tour Subhadeep Ghosh appointed fielding coach while Amogh Pandit as a trainer
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @WomensCricZone

विस्तार

असम के पूर्व क्रिकेटर सुभादीप घोष को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है जबकि इस टूर पर टीम इंडिया के ट्रेनर के तौर पर अमोघ पंडित की नियुक्ति की गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने मंगवार को अलग-अलग फॉर्मेट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान किया। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सुभादीप ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के फील्डिंग कोच होगें जबकि अमोघ  पंडित ट्रेनर के तौर पर टीम के साथ जा रहे हैं। इन दोनों को आगे टीम में इस पर लंबी जिम्मेदारी दी जाएगी इस पर फैसला ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लिया जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को अखिल भारतीय वरिष्ठ महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिेए वुमेन्स टीम का एलान किया। इस दौरे का आगाज भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज से करेगी। उसके बाद एक डे/नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। अंत में दोनों टीमें के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज आयोजन होगा। हाल ही में अपने प्रदर्शन से इंग्लैंड दौरे पर धूम मचाने वाली स्नेह राणा को तीनों टीमों जगह मिली है। दौरे से पहले टीम इंडिया बैंगलोर में शिविर में भाग लेगी उसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उसे अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट और वन-डे के लिए टीम

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, एकता बिष्ट।


टी-20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देउल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed