फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricekt team shafali verma regains the No.1 spot in the MRF Worldwide ICC Women T20I Rankings

शेफाली वर्मा फिर बनीं नंबर 1 बल्लेबाज, इस ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर को छोड़ा पीछे

Tue, 23 Mar 2021 02:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Mar 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Indian women cricekt team shafali verma regains the No.1 spot in the MRF Worldwide ICC Women T20I Rankings
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी ने टी-20 इंटरनेशनल महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी। आईसीसी द्वारा जारी की गई एमआरएफ टायर्स अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 खिलाड़ियों की बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत की शेफाली वर्मा ने बाजी मारी है।  मौजूदा समय में शेफाली अब दुनिया की नंबर 1 महिला टी-20 बल्लेबाज हैं। शेफाली ने ये उपलब्धि भारत और और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान हासिल की। शेफाली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ महिला बल्लेबाज बेथ मूनी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


भारतीय महिला टी-20 टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। शेफाली ने जहां पहले टी-20 मैच में 23 रन बनाए वहीं दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 47 रनों की आतिशी पारी निकली। 
विज्ञापन

17 वर्षीया भारत की धुरंधर बल्लेबाज शेफाली ने बीते एक साल में दोबारा टी-20 इंटरनेशनल महिला बल्लेबाजों में शीर्ष रैंक हासिल की है। इससे पहले शेफाली ने बीते साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 महिला विश्व कप के दौरान आईसीसी की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। उस टी-20 महिला विश्व कप में शेफाली ने 5 मैचों में 163 रन बनाए थे। 

आईसीसी रैंकिंग में वनडे की बात करें तो कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी टॉप 5 में शामिल नहीं है। वनडे रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना और मिताली राज क्रमश: सातवें और आठवें नंबर पर हैं। 

इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट  एमआरएफ टायर्स महिलाओं की वनडे  रैंकिग में पहले स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका की लिजले ली दूसरे,ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग तीसरे वेस्टइंडीज की स्टफनी टेलर चौथे और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पांचवें नंबर पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed