फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian wells Halep beats Birthday Girl Coco in pre-quarters, Zverev suffers upset

Indian wells: ‘बर्थडे गर्ल’ कोको को हराकर हालेप प्री क्वार्टर में, ज्वेरेव उलटफेर के शिकार हुए

Mon, 14 Mar 2022 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 11:10 PM IST
सार

जर्मनी की पूर्व नंबर एक कर्बर और रोमानियाई सोराना भी अंतिम 16 में पहुंच चुकी हैं, लेकिन ज्वेरेव टॉमी पाल के हाथों ज्वेरेव उलटफेर के शिकार हुए।
 

विज्ञापन
Indian wells Halep beats Birthday Girl Coco in pre-quarters, Zverev suffers upset
सिमोना हालेप

विस्तार

रोमानिया की सिमोना हालेप ने अमेरिका की 18 साल की कोको गॉफ को बीएनपी परिबास ओपन टेनिस में सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनकी टक्कर पूर्व नंबर एक सोराना सर्सिटी से होगी जिन्होंने अन्ना कैलिंसकाया को 5-7, 6-1, 6-0 से पराजित किया।  
विज्ञापन


गॉफ दूसरी बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थीं जबकि हालेप 11वीं बार हिस्सा ले रही हैं। सिमोना ने पिछली आठ में छह बार प्री क्वार्टर या उससे आगे के दौर में प्रवेश किया है। अब उनकी निगाह इस टूर्नामेंट में अपने पांचवें क्वार्टर फाइनल पर हैं। इससे पहले हालेप और गॉफ की टक्कर 2019 विंबलडन में हुई थी जिसमें रोमानियाई खिलाड़ी 6-3,6-3 से जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन


रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यूक्रेनी झंडे का रिबन बांधकर उतरी कर्बर : दुनिया की पूर्व नंबर एक एंजेलिक कर्बर ने इंडियन वेल्स में अपना रिकॉर्ड 23-11 से बेहतर करते हुए रूस की दारिया कास्तकिना को 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। कर्बर मुकाबले में यूक्रेन के झंडे के रंग का रिबन पहनकर उतरी थीं। अब कर्बर का सामना दुनिया की चौथे नंबर की इगा स्वितेक से होगा। रादूकानू को मार्टिक ने किया बाहर 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की नंबर एक 19 साल की एमा रादूकानू को क्रोएशिया की दुनिया की 79वें नंबर की पेत्रा मार्टिक ने 6-7, 6-4, 7-5 से हरा दिया जबकि क्वालिफायर हैरियट डार्ट ने एस्टोनिया की काइया केनेपी को 7-6, 6-3 से हरा दिया। केनेपी इस जीत से पहली बार दुनिया की सौ शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हो सकती है। फिलहाल दुनिया की 122वें नंबर की खिलाड़ी की टक्कर अब ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मेडिसन कीज से होगी।


टॉमी पाल के हाथों ज्वेरेव उलटफेर के शिकार 
पुरुष वर्ग में अमेरिका के टॉमी पाल ने अपने कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए तीसरी वरीयता के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 4-6, 7-6 से पराजित किया। ज्वेरेव को तीसरे सेट में चार डबल फाल्ट करना महंगा पड़ा जिससे टॉमी मैच में वापसी करने में सफल हो गए और टाईब्रेकर में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए उलटफेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed