फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian teams will not play in Asia Cup and Emerging Teams Asia Cup BCCI secretary Devajit Saikia gave update

Team India: एशिया कप और इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में नहीं खेलेंगी भारतीय टीमें? BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट

Mon, 19 May 2025 04:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 19 May 2025 04:11 PM IST
सार

खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी पुरुष एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप से बाहर रहने का फैसला किया है। अब इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बयान आया है। उन्होंने इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
Indian teams will not play in Asia Cup and Emerging Teams Asia Cup BCCI secretary Devajit Saikia gave update
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही संघर्ष विराम हो चुका है लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसका असर दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ सकता है। खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी पुरुष एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप से बाहर रहने का फैसला किया है। अब इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बयान आया है। उन्होंने इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन

सैकिया ने किया खंडन
देवजीत सैकिया ने कहा- आज सुबह से ही हमारे संज्ञान में कुछ ऐसी खबरें आई हैं कि बीसीसीआई ने एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है, जो दोनों ही एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) के आयोजन हैं। ऐसी खबरों में अभी तक कोई सच्चाई नहीं है। बीसीसीआई ने आगामी एसीसी आयोजनों के बारे में न तो कोई चर्चा की है और न ही कोई कदम उठाया है, एसीसी को कुछ लिखना तो दूर की बात है। इस समय हमारा मुख्य ध्यान मौजूदा आईपीएल और उसके बाद होने वाली इंग्लैंड सीरीज, पुरुष और महिला दोनों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कब होगा आयोजन?
दरअसल, पुरुष एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को ही करनी है। वहीं, महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2025 का आयोजन श्रीलंका में होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इन दोनों टूर्नामेंट्स से हटने की जानकारी दे दी है। फिलहाल एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेरयमैन भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed