भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। लगातार दो वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पिछले बार की तुलना में इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां अधिक सशक्त दिख रही है वहीं भारतीय टीम पिछले बार की तुलना में बेहद कमजोर।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter@ICC
ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के लौटने से मजबूत हुई है वहीं भारतीय टीम एमएस धोनी, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बिखरी हुई नजर आ रही है।
बात करें भारतीय टीम के पिछले साल के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तो उस वक्त टीम इंडिया ने पहला मुकाबला हारने के बाद शानदार तरीके से वापसी की थी और बाकी के दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।
पिछले साल भी टीम इंडिया ने पहला मैच सिडनी के ही क्रिकेट मैदान में खेला था जहां उसे 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के 288 रन के जवाब में तब भारतीय टीम रोहित शर्मा के शतक के बावजूद सिर्फ 254 रन ही बना पाई थी।
वहीं दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला गया था, इसमें ऑस्ट्रेलिया के 298 रन के जवाब में भारतीय टीम ने विराट के शतक और धोनी के अर्धशतक की मदद से चार गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।
5 of 5
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली
- फोटो : social Media
तीसरे और आखिरी मुकाबले में चहल के छह विकेट और भुवनेश्वर की किफायती गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 230 रन पर ही रोक दिया था। इसके बाद भारतीय टीम धोनी और केदार जाधव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच जीतने में सफल रही।